{"_id":"5978ce824f1c1b43228b459b","slug":"171501089410-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवतायुक्त यूनिफार्म न देने पर भुगतान रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवतायुक्त यूनिफार्म न देने पर भुगतान रोका
Updated Wed, 26 Jul 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। बगैर सूचना के ड्यूटी से नदारद रहने वाले कई शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। बीते दिनों बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने स्कूलों का निरीक्षण किया तो शिक्षकों के कार्यप्रणली की कलई खुल गई। बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय चकरिया में बच्चों को गुणवत्तायुक्त यूनिफार्म वितरित न करने पर भुगतान पर रोक लगा दी है।
बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय पादीदाड़ में बच्चों की उपस्थिति कम होने पर अध्यायक उदय कुमार का वेतन रोक दिया गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय जुगैल के ड्यूटी से नदारद होने पर अनुदेशक सतीश कुमार व शीला का वेतन रोक दिया गया है। प्राथमिक विद्यालय चकरिया में बच्चों को पाठय पुस्तक वितरित नहीं किया था और सहायक अध्यापक सुरेश चंद्र द्विवेदी व शिक्षामित्र संतोष गिरी का वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। निरीक्षण के दौरान प्राइमरी विद्यालय भरहरी (मुक्खा) एवं प्राथमिक विद्यालय भरहरी बंद मिलने पर वहां के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक और अनुदेशक का वेतन अवरूद्ध करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय चकरिया में बच्चों को गुणवत्ता युक्त युनिफार्म वितरित नहीं किया गया था। इसलिए जब तक टास्क फोर्स टीम यूनिफार्म की जांच नहीं कर लेती तब तक यूनिफार्म के भुगतान पर रोक लगा दी गई है।