{"_id":"5939910e4f1c1bb10a8b45ab","slug":"171496944910-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकार खेलने गए अधेड़ की गोली लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकार खेलने गए अधेड़ की गोली लगने से मौत
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले से सटे चंदौली के बोझ जंगल में बुधवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मोहन पटेल (50) की मौत हो गई। बताया जाता है कि वह जंगल में शिकार खेलने गए थे।
पुलिस के मुताबिक पुसौली गांव के मोहन पटेल अपने कुछ रिश्तेदारों एवं परिचितों के साथ गुरुवार की शाम बोझ जंगल गए थे। रात दस बजे जंगल में परसौना गांव के विश्वनाथ पटेल ने एक खरगोश के शिकार के लिए बंदूक लोड करने लगे। इसपर मोहन खुद शिकार करने के लिए बंदूक छीनने लगा। उसी वक्त बंदूक से गोली चल गई। मोहन को लेकर वे लोग अस्पताल जा रहे थे कि उनकी मौत हो गई। भोर में करीब चार बजे मोहन का शव लेकर वे लोग पहुंचे। सूचना के बाद गुरुवार की सुबह सात बजे सिटी सीओ धनंजय सिंह कुशवाहा और कोतवाल ने शव का पंचनामा करवाया। एएसपी अरूण कुमार दीक्षित ने घटना के बारे में परिवार के लोगों से पूछताछ की है। सीओ ने बताया कि विश्वनाथ पटेल राबर्ट्सगंज स्थित इलाहाबाद बैंक में गार्ड है। प्रतिदिन वह ड्यूूटी खत्म करने के बाद बंदूक बैंक में रखकर जाता था। लेकिन बुधवार को वह बंदूक साथ लेकर गया था। बताया कि विश्वनाथ पटेल की बेटी की शादी मृतक मोहन पटेल के भतीजे से हुई है। मामला रिश्तेदारी का है इस नाते परिवार के अंतिम संस्कार में लगे हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर वह लोग कार्रवाई करेंगे।