फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   17 thousand rupees were stolen from the girls

Sonebhadra News: झांसा देकर युवती के खाते से उड़ाए 17 हजार

Tue, 13 Feb 2024 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
17 thousand rupees were stolen from the girls
जालसाजों ने एक युवती को झांसा देकर उसके खाते से 17 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

बीजपुर निवासी राजेश प्रसाद अग्रहरी की पुत्री आंचल कुमारी ने बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर सोमवार की दोपहर एक फोन आया। युवती से उसके पिता की सैलरी भेजने का हवाला देते हुए पेटीएम नंबर पूछा। युवती भी उसके बातों में आ गई। जालसाज ने उसके मोबाइल पर 25 हजार रुपये डालने का मैसेज भेज दिया।

फिर कहा कि वह जैसे जैसे बोलता जाए, वैसे वैसे करती जाना। जालसाज ने युवती के पेटीएम पर 10 हजार रुपये पे करने का अनुरोध भेजा और युवती से कहा कि स्वीकार कर अपना पिन डाल दो। युवती ने वैसा ही किया। जब तक लड़की कुछ समझ पाती, धीरे-धीरे जालसाज ने लड़की के एकाउंट से 17 हजार रुपये उड़ा दिए। जालसाजी की जानकारी होने पर युवती ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed