{"_id":"5cba1093bdec22141f0101e4","slug":"161555697811-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनांचल में धूमधाम से मनी महावीर जयंती, निकलीं झाकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनांचल में धूमधाम से मनी महावीर जयंती, निकलीं झाकियां
विज्ञापन
हनुमान महोत्सव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। सोनांचल में शुक्रवार को धूमधाम से महावीर की जयंती मनाई गई। संकट मोचन मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। चहुंओर श्रीराम नाम के हीरे मोती, मैं बिखराऊ गली-गली, ले लो रे कोई राम का प्यार शोर मचाऊ... का भजन गूंजता रहा। राबर्ट्सगंज नगर में महावीर की भव्य शोभायात्रा निकली। रास्ते भर श्रद्धालु पुष्पों की वर्षा शोभायात्रा पर करते रहे।
अलसुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की पूजन-अर्चन करने के लिए भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। राबर्ट्सगंज नगर में सीएमओ कार्यालय और उत्तर मोहाल में स्थित स्थित संकट मोचन मंदिर, दंडइत मंदिर परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में भक्तों ने पूजन-अर्चन कर सुख समृद्धि की कामना की। संकट मोचन हनुमान मंदिर उत्तर मोहाल से महावीर की शोभयात्रा निकली। शोभायात्रा मेन चौक समेत अन्य मार्गों से भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर पर पहुंची। यहां पुजारी मुराली लाल ने महावीर का शृंगार, आरती-पूजन किया। इसके बाद विशाला भंडारा शुरू हुआ। शोभायात्रा में छेदी लाल मोदनवाल, रामजी मोदनवाल, कृष्ण मुरारी गुप्ता, संगम गुप्ता, राजराम केशरी, प्रकाश केशरी, प्रकाश श्रीवास्तव, जगदंबा आदि मौजूद रहे। उधर, लोढ़ी गांव में स्थित हनुमान मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। पूरे दिन श्रद्धालु पूजन अर्चन करते रहे। यहां पर भी आयोजित भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूजन-अर्चन में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीबी गौतम, डॉ. गणेश प्रसाद, डॉ. प्रमोद प्रजापति, डॉ. प्रशांत शुक्ला, डॉ. पीके सिंह, धर्मेश कुमार, अशोक जैन, उमेश, श्यामसुंदर, राजेश आदि मौजूद रहे। उधर पथरहा, बरकरा, ममुआ समेत अन्य गांवों में विराजमान भगवान हनुमान के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।