फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   साफ-सुधरी छवि वाले उम्मीदार को देंगे वोट

साफ-सुधरी छवि वाले उम्मीदार को देंगे वोट

Tue, 26 Mar 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
साफ-सुधरी छवि वाले उम्मीदार को देंगे वोट
सोनभद्र। लोक सभा चुनाव को लेकर पहली बार मतदान करने जा रही युवतियां खासी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि साफ-सुधरी छवि वाले उम्मीदवार को वोट देंगे। हालांकि अभी मतदाता सभी दलों के प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में आने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद मतदाता किस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करना है, इसका निर्णय लेंगे। डेहरी निवासिनी हेमलता और शक्तिनगर निवासी ममता कुमारी का कहना है कि जिले में मेडिकल कॉलेज, कृषि महाविद्यालय की स्थापना की बात करने वाले के पक्ष में मतदान करूंगी। क्योंकि सूबे के एक छोर पर बसे अति नक्सल प्रभावित सोनभद्र में अभी उच्च शिक्षा की समुचित व्यवस्था नहीं है। सहिजन निवासी प्रीति, कुसम्हा निवासी सरिता ने कहा कि पहली बार मतदान करने का मौका मिलेगा, इसको लेकर वह काफी उत्साहित हैं। वे लोग अपना मत विकास कराने की क्षमता रखने वाले उम्मीदवार को दूंगी। कहा कि ऐसे प्रत्याशी को सांसद बनाने के लिए वोट दूंगी जो दूसरे की दुख-दर्द को खुद का समझ कर दूर करे। अनपरा की रहने वाली संध्या और चुर्क की निकिता का कहना है कि वे लोग दूसरे लोगों को भी मतदान करने के लिए जागरूक कर रही हैं। उनका प्रयास होगा कि स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवार को ही वोट दिया जाए, ताकि सही तरीके से विकास कार्य हो सकें। इमानदार प्रत्याशी को वोट डालेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed