फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   फुटबाल खेल से होता है पूरे शरीर का व्यायाम

फुटबाल खेल से होता है पूरे शरीर का व्यायाम

Tue, 26 Mar 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
फुटबाल खेल से होता है पूरे शरीर का व्यायाम
दुद्धी। टाउन क्लब मैदान में फुटबाल प्रतियोगिता मंगलवार को शुरू हो गई। क्षेत्रीय विधायक हरीराम चेरो ने फुटबाल पर किक मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। नवजीवन फुटबाल समिति दुद्धी के तत्वाधान में शुरू हुई प्रतियोगिता में विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि फुटबॉल बहुत ही बढ़िया खेल है, जिसमें पूरे शरीर का व्यायाम होता है। शरीर पूरी तरह स्वस्थ्य व निरोग रहता है। दशकों से बंद पड़े फ़ुटबाल टूर्नामेंट का शुरूआत कर आयोजक मंडल ने यहां के खिलाड़ियों में खेल का नया संचार किया है। खिलाडी अच्छे खेलों का प्रदर्शन कर एक अच्छे खिलाड़ी के रूप में विकसित हों। उन्होंने नवजीवन फुटबाल समिति दुद्धी के अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल व सचिव अभय सिंह की प्रसंशा की। कहा कि उन्होंने क्षेत्र से धूमिल हो रहे खेल को नया जीवन दिया। यह खेल साल दर साल आगे चलता रहे, जिससे यहां के युवाओं में इस खेल के प्रति जागरूकता व रुझान बढ़े। टूर्नामेंट में विशिष्ठ अतिथि पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष दुद्धी राजकुमार अग्रहरि मौजूद रहे। इस मौके पर रविंद्र जायसवाल, दिनेश अग्रहरि, कमल कुमार कानू, सुरेंद्र अग्रहरि, कमलेश सिंह कमल, जितेंद्र श्रीवास्तव, गौरव सिंह, नंदलाल, यहिया खां, इस्लामुद्दीन, ग़ौस मुहम्मद खां, प्रेमचंद, आदिल खां, शिवशंकर, सुरेंद्र सिंह, अच्छन खां, भोलानाथ आढ़ती, श्यामनारायण आढ़ती, डीपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed