{"_id":"5c7c1192bdec2273a0326d28","slug":"161551634834-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ करोड़ से 33 परियोजनाओं का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ करोड़ से 33 परियोजनाओं का किया लोकार्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। यूपी की भूतत्व एवं खनिकर्म, आबकारी एवं मद्यनिषेध राज्य मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय ने रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास से वित्त पोषित आठ करोड़ 97 लाख 53 हजार लागत की 33 परियोजनाओं का लोकार्पण फीता काटकर तथा शिलापट्ट का अनावरण करके किया। साथ ही नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट के एक एंबुलेंस व एडवांस लाइफ सपोर्ट यूनिट के दो सचल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने अंत्योदय और पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड भी पात्रों को वितरित किया।
एक समारोह में राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार जनता की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने आयुष्मान भारत सहित विभिन्न योजनाओं को अमली जामा देकर गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। जिला खनिज फाउंडेशन न्यास से जिले में काफी विकास किए गऐ हैं और यह क्रम जारी रहेगा। मंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट के एक एंबुलेंस व एडवांस लाइफ सपोर्ट यूनिट की दो सचल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए जनता के लिए समर्पित किया। इस मौके पर उन्होंने अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड का भी वितरण पात्रों में किया। शहरी कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षित किए गए लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी दिया। डीएम ने कहा कि जिले में पारदर्शिता पूर्ण कार्य कराए जाएंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, काशी प्रांत के उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, विधायक सदर भूपेश चौबे, घोरावल डॉ. अनिल कुमार मौर्या, ओबरा संजीव कुमार गौड़, एसपी किरीट राठोड़, सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी, एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, विद्यासागर राय, चेयरमैन राबर्ट्सगंज बीरेंद्र जायसवाल, एसडीएम यमुनाधर चौहान, सीएमओ डॉ. एसपी सिंह, डीपीआरओ आरके भारती, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल समेत अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी ने किया।