फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   हर्षिता तिवारी ने पीसीएस में हुआ चयन

हर्षिता तिवारी ने पीसीएस में हुआ चयन

Mon, 25 Feb 2019 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
हर्षिता तिवारी ने पीसीएस में हुआ चयन
ओबरा। प्रतिभा कभी परिचय की मोहताज नहीं होती है। इस कहावत को चरितार्थ करते हुए ओबरा में पली एवं लखीमपुर खीरी में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात हर्षिता तिवारी ने पीसीएस की परीक्षा में 25वीं रैंक प्राप्त कर डिप्टी एसपी के पद हुईं। उसने जिले का मान बढ़ाया है। उनकी प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर ओबरा, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रयाग से करने के बाद मेरठ से स्नातक की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने के बाद अपने लगन एवं परिश्रम के बल पर राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार के पद पर नौकरी करते हुए पीसीएस की परीक्षा में सफलता पाई है। उन्होंने आईएएस बनना अपना लक्ष्य बताया। उन्होंने युवाओं परिश्रमपूर्वक नियमित रूप से पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनकी पहली तैनाती वर्ष 2017 में हरदोई में नायब तहसीलदार के पद पर हुई थी। उनके स्व. पिता भोलानाथ तिवारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में तैनात रहे। पिता के निधन के बाद माता राकेश तिवारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में हेड कांस्टेबल के पद पर रहते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात हैं। हर्षिता की सफलता पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, कन्हैया लाल जायसवाल, सूर्यमणी तिवारी, केएन तिवारी ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed