फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   गुरुद्वारा में हुआ अखंड पाठ, लंगर में ग्रहण किया प्रसाद

गुरुद्वारा में हुआ अखंड पाठ, लंगर में ग्रहण किया प्रसाद

Sun, 20 Jan 2019 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारा में हुआ अखंड पाठ, लंगर में ग्रहण किया प्रसाद
म्योरपुर। स्थानीय गुरुद्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह सभा के की ओर से गुरु गोविंद सिंह महाराज का 352 वां प्रकाशोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर रविवार को तीसरे दिन अखंड पाठ की समाप्ति के बाद लंगर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दूरदराज से आए श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

इससे पूर्व श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के 352 वां प्रकाशोत्सव पर अखंड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रंथि सत्यवीर सिंह, तरसेम सिंह, जसवंत सिंह, शमशेर सिंह, बिशन सिंह व राजकुमार सिंह ने तीन दिनों तक अखंड पाठ किया। इस दौरान उन्होंने गुगु की महिमा का बखान करते हुए कहा कि विश्व इतिहास साक्षी है कि जब-जब धर्म की हानि और धर्म का अपमान हुआ अन्याय, अत्याचार और मनुष्यता का पलड़ा भारी हुआ। तब किसी न किसी महापुरुष ने जन्म लेकर युग की समस्याओं का समाधान किया। सामाजिक क्रांतिओं ने जन्म लिया तथा सत्य व न्याय की जीत हुई। युग की महान चुनौतियों को सहर्ष स्वीकार करने वाले विचित्र प्रतिभा कुशल नीति, साहस से समय की धारा को मोड़ने वाले जन-जन के जीवन में भावनात्मक एवं आध्यात्मिकता पैदा करने वाले जाति एवं संप्रदाय झगड़ों को मिटाकर सच्चे मानव धर्म की स्थापना करने वाले साहिबे कमाल श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज अद्भुत कार्य किए जो अविस्मरणीय है। इस मौके पर गौरीशंकर सिंह, सोनाबच्चा अग्रहरि, सुनील सिंह, हरी सिंह, भोला सिंह, दीपक सिंह, राजन सिंह, अभय कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में रेणुकूट, शक्तिनगर, दुद्धी, सिंगरौली, बैढ़न, जयंत, चोपन, ओबरा, राबर्ट्सगंज, डालटेनगंज व सासाराम से गुरु प्रेमियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed