फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बच्चों को सरल तरीके से पढ़ाने के बताए उपाय

बच्चों को सरल तरीके से पढ़ाने के बताए उपाय

Sat, 19 Jan 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को सरल तरीके से पढ़ाने के बताए उपाय
म्योरपुर। ग्रेडेड लर्निंग प्रोग्राम के तहत प्रथम फाउंडेशन के तत्वाधान में शनिवार को पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र देवरी पर किया गया। इस दौरान प्रशिक्षकों ने बच्चों को पढ़ाने के विभिन्न उपायों के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों की पहचान आदि के बारे में भी उन्हें जानकारी दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी शिक्षक मौजूद रहे। प्रशिक्षक अर्जुन राणावत ने बताया कि छोटे बच्चों में शिक्षा में सुधार के प्रयास कैसे हो इसको लेकर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि बच्चों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़े इसके लिए बच्चों की पहचान करने के तरीके भी बताए गए। तेज बच्चे उनसे कुछ कमजोर और एकदम कमजोर बच्चों की पहचान करके उनके हिसाब से उनको अलग-अलग माध्यम से पढ़ाने की विधि शिक्षकों को बताई गई। बताया कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण में अध्यापकों को विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान प्रथम फाउंडेशन के राजेश कुमार, तत्सम, कमलेश विश्वकर्मा, सीमा उपाध्याय प्रशिक्षक मौजूद रहे। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय के 150 अध्यापक-अध्यापिकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed