फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पर्यावरण की बेहतरी में वृक्षों की अहम भूमिका

पर्यावरण की बेहतरी में वृक्षों की अहम भूमिका

Sat, 19 Jan 2019 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण की बेहतरी में वृक्षों की अहम भूमिका
शक्तिनगर। एनटीपीसी सिंगरौली के मानव संसाधन कर्मचारी विकास केन्द्र के उप महाप्रबंधक महादेव चंद माझी ने ग्लोबल नीम आर्गनाईजेशन द्वारा महात्मा गॉधी काशी विद्यापीठ वाराणसी में आयोजित इंटरनेशनल नीम कान्फ्रेंस में सम्मानित किये गये। सम्मेलन में एनटीपीसी परियोजना का प्रतिनिधित्व करते हुए महादेव चंद माझी ने नीम के वन्सपत्कि गुण, उपयोग पर प्रस्तुति दी। माझी ने कहा कि समस्त वृक्षों का अपना-अपना महत्व है। कोई वृक्ष फल देता है, कोई फूल देता है और कोई छाया एवं दवा प्रदान करता है। पर्यावरण की बेहतरी में वृक्षों की अहम भूमिका है। माझी के तर्क पूर्ण व्याख्यान को सुनने के उपरान्त प्रस्तुति को बेहतर बताते हुए प्रशंसा पत्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया है। इसके पूर्व माझी का लेख प्योरीफाई एवरथिंग विद द टच स्टोन आफ योर बाडी एशिया एसोसिएटेड सोसाईटी द्वारा 100 से अधिक देशों में प्रसारित, इन्टरनेशन रिसर्च जर्नल आफ हयूमन रीसोज्स एण्ड सोशल साइंस में भी छप चुकी है। स्टेशन के सभी लोगों ने माझी के इस अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें हार्दिक बधाई दी और कहा कि माझी ने नौकरी करते हुए पठन-पाठन की रूचि के लिए समय निकाला और लेख एवं प्रस्तुति के माध्यम से स्वयं के साथ एनटीपीसी का नाम रौशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed