फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी

युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी

Sun, 04 Nov 2018 11:57 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी
सोनभद्र। नगर में स्थित रोडवेज बस स्टैंड के समीप शनिवार को पुलिस ने घर से लापता युवती को एक युवक के साथ पकड़ लिया। दोनों कहीं जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। पुलिस युवक को कोतवाली ले गई तो युवती अचेत हो गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल ले गई। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने उसे छुट्टी दे दी। कोतवाली में युवती अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पूर्व एक युवती घर से बाजार जाने के लिए निकली थी, लेकिन वह वापस अपने घर लौटकर नहीं गई। रविवार को लापता लड़की के पिता ने बेटी के गायब होने की सूचना पुलिस को देकर अवगत कराया कि राबर्ट्सगंज नगर का रहने वाला एक युवक उसकी बेटी को बहला-फूसला कर उसे अपने पास रख लिया है। रात में प्रभारी कोतवाल शमशेर यादव ने आरोपी युवक के घर पर छापेमारी की। लेकिन वहां युवक और युवती नहीं मिले। रविवार की दोपहर करीब 12 बजे बस स्टैंड के समीप से पुलिस ने लापता युवती को युवक के साथ पकड़ कर कोतवाली ले गई। समाचार लिखे जाने तक युवती अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। वहीं, युवती को उसके घरवाले समझाने-बुझाने में जुटे रहे। पुलिस का कहना है कि युवती के घरवाले जो तहरीर देंगे, उसके आधार पर हिरासत में लिए गए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed