{"_id":"5baa72f1867a55019f2c9392","slug":"161537897201-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण की मांग को लेकर निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण की मांग को लेकर निकाला मशाल जुलूस
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। मुस्लिम समाज के सभी वर्गों को पिछड़ों की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर मंगलवार को राबर्ट्सगंज के दंडइत बाबा मंदिर परिसर से पीस पार्टी ने मशाल जुलूस निकाला। जुलूस कचहरी तिराहा, सिविल लाइंस रोड समेत अन्य मार्गों से होते हुए बढ़ौली चौक पहुंचा। इसके पूर्व डीएम को राष्ट्रपति और सूबे के राज्यपाल के नाम संबोधित चार सूत्री मांगपत्र सौंपा।
वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2005 में पिछली कांग्रेस सरकार ने अल्पसंख्यक समाज में पिछड़े वर्गों की पहचान के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज रंगनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में एक आयोग गठित किया है। वर्ष 2007 में रंगनाथ मिश्रा आयोग ने सरकार को रिपोर्ट सौंपा। जिसमें मुस्लिम समाज में जितने भी वर्ग होते हैं उन सभी वर्गों को दलितों से अधिक शैक्षिक, आर्थिक, सामजिक स्तर पर पिछड़ा पाया और उन्हें पिछड़े वर्गों में सम्मलित करने की सिफारिश की। जिलाध्यक्ष अतहर कुरैशी, रिजवान सिददकी, इरफान, नियामुद्दीन शाह, श्रीकांत, योगेंद्र यादव, जगदीश प्रसाद, गोविंद, रमाशंकर, शाहिल खां, संगीता, इरफान कुरैशी, शकुंतला आदि मौजूद रहीं।