फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सीएचसी में मिली खामियां, सफाई का निर्देश

सीएचसी में मिली खामियां, सफाई का निर्देश

Tue, 25 Sep 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी में मिली खामियां, सफाई का निर्देश
घोरावल। नीति आयोग से आई टीम ने मंगलवार को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने स्वास्थ्य सम्बंधी सुविधाओं का हाल जाना। उन्होंने महिला एवं जच्चा-बच्चा के संबंध में स्वास्थ्य सुविधाओं में कमियों का जायजा लिया। नीति आयोग से खुशबू सईद के नेतृत्व में आई टीम ने महिला वार्ड, प्रसव कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, स्टोर रूम, डॉक्टर कक्ष का निरीक्षण किया। सीएचसी परिसर में स्थित नवनिर्मित मैटरनिटी विंग का उन्होंने गहन निरीक्षण किया। अस्पताल के भवनों एवं आवासीय भवनों का निरीक्षण करने के साथ ही उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का भी जायजा लिया। सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में उन्होंने डॉक्टरों एवं कर्मचारियों से जानकारी ली। खास तौर से जच्चा बच्चा संबंधित सुविधाओं की की जानकारी ली। सचिव ने जांच में पाया कि मैटरनिटी अस्पताल में खिड़कियों में शीशे गलत तरीके से लगे हैं, जिससे क्रॉस वेंटिलेशन न होने से जच्चा बच्चा को गर्मियों में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल और रेसिडेंट में लंबे अरसे से पेंटिंग नही की गई है और कई भवनों की हालत खराब है। यहां सीएचसी अधीक्षक डॉ. गुरुप्रसाद मौर्या, डॉ. मुन्ना प्रसाद, डॉ. आरके यादव, डॉ. शिवेंद्र सिंह, अभय प्रकाश, प्रशांत दूबे, अक्षय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed