{"_id":"5b69e35f4f1c1ba03e8b5a74","slug":"161533666143-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा। सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को ओबरा-बग्घानाला मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर सड़क की अनदेखी करने का आरोप लगाया और प्रशासन विरोधी नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद ओबरा के प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह को डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि सबसे ज्यादा राजस्व और बिजली देने वाले जिले के मुख्य मार्गों की हालत प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली को दर्शाती है। ज्यादातर सडकों की खस्ता हालत के बावजूद प्रशासन कोई भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं कर रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तत्काल सडकों का नवीनीकरण नही कराया गया तो पार्टी बड़े आन्दोलन को बाध्य होगी। नगर अध्यक्ष राम वृक्ष यादव ने कहा कि इस मुख्य मार्ग के साथ बिल्ली स्टेशन मार्ग और भलुआ-ओबरा डैम रेलवे स्टेशन मार्ग की खस्ता हालत ने योगी सरकार के गड्ढा मुक्ति अभियान की सच्चाई को सामने ला दिया है। इस मौके पर रमेश सिंह यादव, रमेश वर्मा, बचाऊ यादव, सुधा देवी, राधा सिंह, मुनीर अहमद, मुस्तफा रजा सिद्दीकी, खुर्शीद आलम, अमरेश यादव, राम नगीना यादव, महेंद्र यादव, असलम खां, प्रदीप यादव, सल्लू खां, जाकिर अली, जुल्ला खां, संजय गौड़, बिगाऊ गुप्ता मौजूद रहे।