फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मारपीट में तीन घायल, आठ पर मुकदमा दर्ज

मारपीट में तीन घायल, आठ पर मुकदमा दर्ज

Tue, 03 Jul 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
मारपीट में तीन घायल, आठ पर मुकदमा दर्ज
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सोमवार को हुए विवाद व मारपीट में दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। कुल आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। अतरौली कला निवासी समिता देवी (35) और उनके पति अरविंद मौर्या (38) के साथ खेत का मेड़ काटने के विवाद में गांव के ही एक परिवार के कुछ लोगों ने मारपीट किया। इस संबंध में समिता देवी की तहरीर पर मंगरु पुत्र बसंत, लालदेई पत्नी मंगरु, आशीष पुत्र मंगरू व रेखा पत्नी आशीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इमलीपोखर निवासी सोनी देवी (50) पत्नी रामधनी कोल ने तहरीर देकर अपने कुछ रिश्तेदारों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। इसमें गांव के ही दीपक व अशोक पुत्र पप्पू और श्रीदेवी पत्नी अशोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। हिनौती निवासी संजय सिंह पुत्र कल्लू सिंह ने तहरीर देकर अपने सगे भाई पिंटू सिंह उर्फ विनोद सिंह पर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पिंटू सिंह को गिरफ्तार कर चालान कर दियसा। तेंदुहार गांव में वन विभाग का लोहे का दरवाजा चोरी करने के आरोपी परसौना निवासी किशुन को सोमवार सुबह घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed