फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव 19 को, शुरू होगी गहमागहमी

जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव 19 को, शुरू होगी गहमागहमी

Mon, 26 Feb 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव 19 को, शुरू होगी गहमागहमी
सोनभद्र। मार्च महीना एक बार फिर राजनीतिक उलटफेर का गवाह बनेगा। शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तिथि घोषित कर दी है। 12 मार्च को नामांकन और 19 मार्च को मतदान होगा। इसी दिन चुनावी परिणाम की घोषणा भी होगी। डीएम पीके उपाध्याय ने शासन से तिथि घोषित होने की जानकारी दी है। जिला पंचायत में कुल 33 सदस्य हैं। पूर्व में समाजवादी पार्टी के अनिल कुमार यादव अध्यक्ष थे। उनके खिलाफ अविश्वास पारित होने के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था और डीएम कार्यकारी अध्यक्ष का कार्य भार देख रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पांच माह से अध्यक्ष विहीन है। अब अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। मार्च के दूसरे और तीसरे सप्ताह में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी पर नया चेहरा नजर आएगा। इसको लेकर चुनावी प्रक्रिया की घोषणा शासन ने कर दी है। अध्यक्ष पद के लिए 12 मार्च को नामांकन होगा और 19 मार्च को मतदान के साथ ही मतगणना और चुनावी परिणाम की घोषणा भी हो जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा किसे अपना प्रत्याशी बनाती है और सपा या बसपा किसी को अपना उम्मीदवार बनाएगी या नहीं इसको लेकर चर्चाओं का दौर जल्द ही शुरू हो जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव सात जनवरी 2016 को हुआ था। इसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अनिल कुमार यादव को 33 में से 30 जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन हासिल हुआ था। जीत के बाद उन्होंने 14 जनवरी 2016 को शपथ ग्रहण किया था। करीब 21 माह के कार्यकाल पर अनिल यादव के खिलाफ सदस्यों ने 12 अक्टूबर 2017 को अविश्वास प्रस्ताव लाया। इसमें विपक्ष के समर्थन में 21 सदस्य पहुंचे। यहीं से अनिल की पारी खत्म हो गई। राबर्ट्सगंज ब्लॉक के रिक्त चल रहे प्रमुख पद पर चुनाव की तिथि घोषित हुई है। ब्लॉक में 148 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। प्रमुख पद के लिए सात मार्च को नामांकन और नौ मार्च को मतदान व मतगणना और परिणाम की घोषणा होगी। ब्लॉक प्रमुख पद पर चुनाव में पंकज पटेल ने सपा के शासनकाल में जीत हासिल की थी। लेकिन सत्ता बदलते ही उनके कुर्सी पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। इसकी गंभीरता को देखते हुए उन्होंने यूपी में सत्तासीन भाजपा के गठबंधन दल अपना दल एस की सदस्यता ले ली थी। इसके बावजूद क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोला और अविश्वास प्रस्ताव ला दिया। इसमें पंकज की कुर्सी चली गई। करीब दो माह से यह पद भी रिक्त चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed