{"_id":"59d3d2524f1c1bac538b5926","slug":"161507054162-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की अनदेखी पर छात्रों ने किया बुद्घि-शुद्घि यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की अनदेखी पर छात्रों ने किया बुद्घि-शुद्घि यज्ञ
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (ओबरा)। स्थानीय पीजी कालेज गेट किराया माफी एवं विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे धरने के 33वें दिन मंगलवार को छात्रों ने बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। इस दौरान छात्रों ने जिला प्रशासन पर अनदेखी का आरोप भी लगाया। छात्रसंघ अध्यक्ष अमरेश यादव ने कहा कि जिला प्रशासन व परियोजना प्रशासन जिस तरह से छात्रों की अनदेखी कर रहा है उससे यह प्रतीत होता है कि छात्रहितों की कोई कीमत नहीं है।
छात्र नेता पवन पटेल ने कहा कि विगत 33 दिनों से छात्रों द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन को जिला प्रशासन लगातार नजरअंदाज करता रहा है। छात्र नेताओं की छोटी छोटी मांगों को शासन प्रशासन द्वारा अनदेखा किया जा रहा है जिससे छात्रों में आक्रोश है। निरंतर इस तानाशाही रवैये से जनपद का माहौल बिगड़ रहा है व तनाव की स्थिति बन रही है। अगर ऐसी स्थिति में कोई उग्र आंदोलन होता है तो उसके लिए पूरी तरह से शासन प्रशासन जिम्मेदार होगा। कहा कि मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया तो छात्र उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर दीपक कुमार, पवन यादव, मुकेश जायसवाल, सतेंद्र कुमार, राजेश चौधरी, प्रदीप कुमार, सोनू श्रीवास्तव, दीपू शर्मा, हिमांशु यादव, राजेश कुमार, शैलेश कुमार, रोहित यादव, संतोष यादव, चंदू पटेल, अक्षम पांडेय, सुल्तान कुरैशी, जिशान अहमद, राजेश यादव, प्रतीक्षा यादव आदि मौजूद रहे।