फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जेसेबी से ढहाए गए सरकारी भूमि पर बने आशियाने

जेसेबी से ढहाए गए सरकारी भूमि पर बने आशियाने

Fri, 04 Aug 2017 11:16 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
जेसेबी से ढहाए गए सरकारी भूमि पर बने आशियाने
सोनभद्र। जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि पर बने मकानों को ढहाना शुरू कर दिया है। डीएम के सख्ती के बाद शुक्रवार को सुकृत पुलिस चौकी के परही गांव में तहसीलदार नंदलाल सिंह ने आठ मकानों को ढहवा दिया।
विज्ञापन

तहसीलदार, नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह परही गांव मेें सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को खाली कराने के लिए पहुंचे। तहसीलदार ने अतिक्रमणकारियों को मकानों से सामानों को बाहर निकालने के लिए कहां तो सभी इंकार कर दिया। कुछ अतिक्रमणकारियों का कहना था कि वे लोग नहीं हटेंगे। पुलिस कर्मियों के साथ शहर कोतवाल राजीव मिश्रा, शाहगंज थानाध्यक्ष अरविंद यादव, सुकृत चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने विरोध करने वालों को पकड़ने लगे तो शंात होकर मकानों को खाली कर दिया। तहसीलदार नंदलाल सिंह ने बताया कि पौधरोपण के करीब आठ बिगहे भूमि पर रघुनाथ, मुसाफिर, विजय, सिलाऊ, रामप्यारे, संग्राम, बंधु, निजामुद्दीन, लक्ष्मण, जयहिंद और कमली ने अवैध कब्जा कर लिया था। ईट के बने तीन और मिट्टी के पांच मकानों को धराशयी करा दिया गया। कहा कि प्रधान को मुक्त कराई गई भूमि पर पौधरोपण कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed