{"_id":"595a81b84f1c1b70108b46b8","slug":"161499103672-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान, आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी को दिया जाएगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान, आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी को दिया जाएगा प्रशिक्षण
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। वीएचएनडी मेगाकाल सेंटर का प्रशिक्षण ब्लॉक स्तर पर ग्राम प्रधान, आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा। इसकी शुरुआत छह जुलाई को राबर्ट्र्सगंज, म्योरपुर और चोपन ब्लॉक मुख्यालय से होगी। ब्लॉक परिसर में दोपहर बारह बजे से प्रशिक्षण शुरू होगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि राबर्ट्सगंज ब्लॉक पर राबर्ट्सगंज एवं घोरावल के बाल विकास परियोजना अधिकारी विनीत कुमार सिंह प्रशिक्षण देंगे। वहीं म्योरपुर मेें बाल विकास परियोजना अधिकारी बाबूलाल, चोपन में बाल विकास परियोजना अधिकारी रमेश कुमार ट्रेनिंग देंगे। सात जुलाई को घोरावल में बाल विकास परियोजना अधिकारी विनीत कुमार सिंह, बभनी में बाल विकास परियोजना अधिकारी म्योरपुर बाबूलाल एवं दुद्धी में बाल विकास परियोजना अधिकारी चोपन रमेश कुमार के जरिए प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इसी प्रकर से 10 जुलाई को नगवां एवं चतरा ब्लॉक परिसर में क्रमश: बाल विकास परियोजना अधिकारी विनीत कुमार सिंह एवं रमेश कुमार प्रशिक्षण देंगे।