{"_id":"5ead86e98ebc3e90b0146065","slug":"16-people-lodged-from-roorkee-in-sonbhadra-have-been-booked-sent-to-temporary-jail-action-taken-after-quarantine-period-ends","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में रूड़की से आकर ठहरे 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज,भेजा गया अस्थायी जेल, क्वारंटीन अवधि खत्म होने के बाद हुई कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में रूड़की से आकर ठहरे 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज,भेजा गया अस्थायी जेल, क्वारंटीन अवधि खत्म होने के बाद हुई कार्रवाई
Sat, 02 May 2020 08:12 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 02 May 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
custody
- फोटो : Facebook
सोनभद्र जिले के ओबरा के मिल्लत नगर स्थित मस्जिद में रूड़की से आकर ठहरे 16 लोगों के खिलाफ शनिवार को क्वारंटीन अवधि खत्म होने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उन पर महामारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। सभी को अस्थायी जेल बने शिक्षा निकेतन इंटर कालेज ओबरा में रखा गया है।
विज्ञापन
मिल्लत नगर स्थित मस्जिद में एक माह पूर्व 16 लोगों को पकड़ा गया था। यह सभी लोग उत्तराखंड के रूड़की से यहां आए थे और मस्जिद में ठहरे थे। इन सभी को क्वारंटीन सेंटर बनाए गए शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में रखा गया था। उनके साथ ओबरा के तीन स्थानीय लोग भी थे।
विज्ञापन
का समय खत्म होने के बाद इन तीन स्थानीय लोगों को उनके घर भेज दिया गया था लेकिन रूड़की के सभी 16 लोगों को उसी क्वारंटीन सेंटर में इसलिए रखा गया था। शनिवार को इन सभी 16 लोग सबान अहमद, अहतशाम, मैनुद्दीन अली, वसीम, भूरा, इस्माईल, मो असलम, अल्लादिया, मो. शाहिद, इकराम, अरशद, इरशाद, विलाल, जीशान, मुनीर अहमद तथा शमशाद के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
उनके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें अस्थाई रूप से बने जेल शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज में रखा गया है। इसके पूर्व इन 16 लोगों को स्थानीय पुलिस की निगरानी में बस पर बैठाकर थाने पहुंचाया गया था। जहां वीडियो कांफ्रेंसिंग कराने के बाद उनके ऊपर मुकदमा दर्ज कर पुन: सभी लोगों को सुरक्षित तरीके से शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में पहुंचा दिया गया।