{"_id":"5e1b60ca8ebc3e880a63a319","slug":"16-aldeas-afectadas-por-el-hierro-tendrn-suministro-de-agua-potable-pura-sonbhadra-news-vns5047283121","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लोराइड, आयरन प्रभावित 16 गांवों में होगी शुद्ध पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लोराइड, आयरन प्रभावित 16 गांवों में होगी शुद्ध पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी सरकार ने बुंदेलखंड व विंध्य क्षेत्र के नौ जिलों के हर घर को नल से जोड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। हर घर नल, हर घर जल योजना में सोनभद्र को भी शामिल किया गया है। यहां के फ्लोराइड व आयरन प्रभावित 16 गांवों को इस योजना के तहत चिह्नित किया गया है। उसका सर्वेक्षण का कार्य भी पूर्ण हो गया है। ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत इन गांवों में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो सके। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने रविवार को कलेक्ट्रेट में इस योजना की समीक्षा अधिकारियों के साथ बैठक में की। उन्होंने निर्देश दिया कि योजना का प्रभावी ढंग से क्रियान्यवन किया जाए।
रविवार को कलेक्ट्रेट में योजना को लेकर हुई समीक्षा बैठक में डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि अब कार्यदायी संस्था से तैयार किया गया विस्तृत आगणन राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के जरिए शासन स्तर पर प्रस्तुत किया जायेगा, जहां से स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा। इस योजना के तहत फ्लोराइड व आयरन से प्रभावित क्षेत्रों में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के जरिए पानी को शुद्ध करके पेयजल आपूर्ति की जायेगी। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के उन भागों में जहां अभी पेयजल की गंभीर समस्या है, गर्मियों में टैंकर से पेयजल की आपूर्ति की जाती है, उन क्षेत्रों में भी शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जायेगी। बैठक में कई अधिकारी मौजूद रहे।