{"_id":"5cb8c4e5bdec22147057bf98","slug":"151555612901-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच द्वार पार कर नामाकंन करने पहुंचेंगे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच द्वार पार कर नामाकंन करने पहुंचेंगे प्रत्याशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। लोकसभा चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट में स्थित जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष में उम्मीदवार नामांकन करेंगे। पांच द्वार पार कर प्रत्याशी को नामांकन कक्ष में पहुंचेंगे। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग से कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग के प्रवेश द्वार पर तैनात पुलिस कर्मी प्रत्याशियों के समर्थकों के वाहनों को रोक देंगे। बृहस्पतिवार को डीएम अंकिेत कुमार अग्रवाल और एसपी सलमान ताज पाटिल ने कलेक्ट्रेट से पैदल राजमार्ग तक भ्रमण कर बैरिकेडिंग की जानकारी ली।
एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि राजमार्ग से कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर पहला बैरियर लगाया जाएगा। यहां तैनात पुलिसकर्मी प्रत्याशियों के समर्थकों को रोक देंगे। प्रवेश द्वार पर फोर्स उम्मीदवारों के साथ जाने वाले के बारे में पूछताछ कर उम्मीदवारों के साथ प्रस्तावकों को जाने की अनुमति देगी। खनिज विभाग दफ़्तर के समीप लगे बैरियर पर पुलिसकर्मी प्रत्याशियों के वाहनों को रोक देंगे और यहां से वे लोग पैदल जाएंगे। कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार पर पुलिस सभी की चेकिंग करने के बाद अंदर जाने देगी। जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष के बाहर तैनात पुलिसकर्मी भी तलाशी लेने के बाद ही अंदर जाने देंगे। सदर कोतवाल ने बताया कि बैरिकेडिंग स्थलों पर वीडियो रिेकार्डिंग कराई जाएगी। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि आयोग के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताते चले कि राबर्ट्र्सगंज संसदीय क्षेत्र के लिए 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक नामांकन दाखिल होगा। 30 अप्रैल को नाम निर्देशनों की जांच होगी एवं दो मई को जो प्रत्याशी नामांकन वापस लेना चाहेंगे, वह ले सकेगा। 19 मई को मतदान और 23 मई को राजकीय पालीटेक्रिक कॉलेज लोढ़ी में मतगणना होगी।