{"_id":"5c97c02fbdec2213e806fec5","slug":"151553449007-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथीन के प्रयोग पर नहीं लग पा रही पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथीन के प्रयोग पर नहीं लग पा रही पाबंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। प्रदेश सरकार के निर्देश और नगर निकाय प्रशासन की तरफ से सख्ती के दावे के बावजूद पॉलीथिन के प्रयोग पर पाबंदी नहीं लग पा रही है। जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले में किराना स्टोर, मिठाई दुकान समेत अन्य दुकानों पर पॉलीथिन का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। कई कपड़े की दुकानों पर भी प्लास्टिक के थैले में कपड़े दिए जा रहे हैं।
पाबंदी के समय पॉलीथिन बाजार से गायब हो गया था लेकिन इसके निगरानी का अभियान धीमा पड़ते ही फिर से इसका चलन शुरू हो गया। करीब-करीब हर दुकान पर यह उपलब्ध हो गया है। इससे इसका प्रयोग भी तेजी से बढ़ने लगा है। बताते चलें कि पर्यावरण के लिहाज से इसका उपयोग काफी खतरनाक है। इसी को देखते हुए पाबंदी भी लगाई गई थी, लेकिन पाबंदी को लेकर बरती जा रही उदासीनता से हालात फिर से बिगड़ने लगे हैं। उधर, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि सभी नगर निकायों को लगातार निगरानी रखने और इसके प्रयोग को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं।