{"_id":"5c7ac5dbbdec2209fa31f4c1","slug":"151551549915-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जांचल की बेटी मायानगरी में निर्देशन का मनवा रही लोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जांचल की बेटी मायानगरी में निर्देशन का मनवा रही लोहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा (सोनभद्र)। ऊर्जांचल की बेटी मायानगरी मुंबई में अपने राइटिंग और निर्देशन का लोहा मनवा रही है। चार हिंदी फिल्मों सहित दो दर्जन ऐड फिल्म व कई सीरियलों मे काम कर चुकी औड़ी निवासी निर्देशिका रनमीत कौर का बचपन अनपरा की गलियों में बीता है।
फिल्म रांझना से अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत करने वाले रनमीत कौर ने तनु वेड्स मनु रिटन्र्स, हैपी भाग जाएगी जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। हाल ही में रीलिज हिंदी मूवी एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा से रनमीत ने अपनी बेहतर प्रतिभा से फिल्म को ऊचाईयां दी। विधु चोपड़ा की निर्मित सेल्फी चोपड़ा धर निर्देशित रोमाटिंक कामेडियन मूवी एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में सहायक निर्देशिका का कार्य करते हुए रनमीत कौर को काफी अनुभव मिला। इस फिल्म में अनिल कपूर, जुही चावला, सोनम कपूर और राज कुमार राव है। सहायक भूमिकाओं में अक्षम ओबेराय, रेजीना कैसांद्रा, बिजेन्द्र काला और मधुमालती कपूर के साथ काम करने का सुखद अनुभव रहा। अनपरा आई रनमीत ने बताया कि एक अच्छे फिल्म में स्थान और भाषा की मौलिकता और जीवंतता होनी चाहिए। कहा कि वर्तमान जो सीरियल टेलीविजन पर आ रहे है। उनकी पटकथा ऐसी है जिससे लोगों को स्वस्थ्य मनोरंजन नहीं हो पा रहा है। आज के हाईटेक युग में बने सीरियल यर्थाथ से परेह है। जिसमें नये जनरेशन में भटकाव प्रतित होता है। उन्होंने अमीर खान व करीना कपूर के साथ फिल्म निर्देशित करने को अपना सपना बताया। हेराफेरी जैसी फिल्मों को वह पसंद करती है। मीरा नायर और दीपा मेहता, महेश भट्ट जैसे फिल्मी लेखकों से काफी प्रेरित हैं। हरविक्रमजीत सिंह सोढ़ी की पुत्री रनमीत शक्तिनगर स्थित सेट जोसेफ स्कूल से इंटर तक की पढ़ाई तथा डीपीएस दिल्ली से उन्होंने आगे की पढ़ाई की है। अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माता निम्मी व पिता हर विक्रमजीत सिंह सोढ़ी को देती हैं।