फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   यूपी बोर्ड: तीसरी आंख की नजर में प्रश्र पत्र

यूपी बोर्ड: तीसरी आंख की नजर में प्रश्र पत्र

Mon, 21 Jan 2019 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड: तीसरी आंख की नजर में प्रश्र पत्र
सोनभद्र। फरवरी माह से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शनिवार को यूपी बोर्ड ने प्रश्र पत्रों को जिले में भेज दिया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरे की नजर में डीआईओएस कार्यालय परिसर में स्थित एक कमरे में प्रश्न पत्रों को सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है। सात फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केेंद्रों पर हाईस्कूल के 29425 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें 14304 छात्र और 15121 छात्राएं, इंटर में 18887 परीक्षार्थी है। इनमें 8208 छात्र और 10679 छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा की तिथि नजदीक देख यूपी बोर्ड ने प्रश्न पत्रों को शनिवार को जिले में भेज दी है। शनिवार की दोपहर बाद डीसीएम से पश्न पत्र कलेक्ट्रेट पहुंचा। इसकी जानकारी होने पर डीआईओएस ने प्रश्न पत्रों से भरे वाहन को कार्यालय मंगवाया। इस संबंध में प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक रामशरण द्विवेदी ने कहा कि कार्यालय के एक कमरे में सीसीटीवी कैमरे की नजर में प्रश्न पत्रों को सुरक्षित रखवाया गया है। कहा कि जिस कमरे में प्रश्न पत्रों को रखा गया है, उसको सील कर दिया गया है। कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। कहा कि यूपी बोर्ड के निर्देशानुसार परीक्षा शुरू होने से कुछ दिन पूर्व केंद्र व्यवस्थापकों को प्रश्न पत्रों को दिया जाएगा। परीक्षा को नकलविहिन कराने की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed