फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बाल मेला- विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

बाल मेला- विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 19 Jan 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
बाल मेला- विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
सोनभद्र। जिले में बुधवार को प्राथमिक विद्यालयों में जगह-जगह विज्ञान प्रदर्शनी, बाल मेला और बाल सभा का आयोजन किया गया। इसके जरिए बच्चों की प्रतिभा निखारी गई। बच्चों ने उत्साह से भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दुद्धी: बीडर ग्राम पंचायत कलकल्लीबहरा स्थित अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शुभारंभ एबीआरसी शैलेश मोहन, मो. युसूफ , शकील अहमद, नीरज कनौजिया, बालकृष्ण जायसवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और फीता काट कर विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इसमें विज्ञान, हस्तशिल्प कला सहित विभिन्न प्रकार से लाभकारी प्रदर्शनी लगाई गई। बच्चों ने आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। अतिथियों ने कहा कि बच्चों के पढ़ाई के साथ विज्ञान के हुनर को भी सिखना जरूरी है। प्रधानाध्यापिका वर्षा रानी जायसवाल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। म्योरपुर: प्राथमिक विद्यालय प्रथम में बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें म्योरपुर न्याय पंचायत के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। पिरामल फाउंडेशन की प्रियंका यादव, एनपीआरसी देवेश कुमार, एबीआरसी ने मेले का शुभारंभ किया। बच्चों ने विभिन्न विषयों पर आधारित माडलों का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट माडल प्रदर्शित करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्राथमिक विद्यालय झरकट्टी टोला में कक्षा पांच के छात्र चंद्रमणि प्रसाद से भारत के 29 राज्यों की राजधानियों सहित जनरल नालेज के कई प्रश्न पूछे गए, उसने सभी सही उत्तर दिए। इस पर उसे भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक पूजा मिश्रा, मोनिका त्रिपाठी, विजयशंकर, आशा गुप्ता, रेनू मौर्य, रश्मि गुप्ता, कल्पना कुमारी, जया पांडेय, ज्यूतराम, महेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। सांगोबांध: न्याय पंचायत संसाधन केंद्र सांगोबांध में बाल मेला आयोजित हुआ। बच्चों ने तरह-तरह के माडल, प्रदर्शनी लगाई। मुख्य अतिथि सांगोबांध प्रधान बालमुकुंद जायसवाल, फरीपान प्रधान रामचंद्र, जीवनशाला फरीपान के प्रधानाध्यापक डा. सुभाष शाही, राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार लाल आदि ने मेले का शुभांरभ किया। छात्रों ने ज्वालामुखी, मानव हृदय, राकेट, जलचक्र, कंप्यूटर, जल विद्युत उत्पादन सिस्टम, पहे ी आदि के आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। संचालन एनपीआरसी रमेश कुमार ने किया। निर्णायक मंडल में शामिल प्रियंका यादव, सुभाष शाही, नरेंद्र कुमार लाल, राजेश कुमार शामिल रहे। अरविंद कुमार, सौरभ, विवेक कुमार, सुंदेश्वर, रमेश मौर्य, इंद्राज सिंह, राजमणि, गुलशन, आलोक कुमार आदि मौजूद रहे। शक्तिनगर: माध्यमिक विद्यालय कोहरौलिया पर शुक्रवार को कोटा न्याय पंचायत के समस्त प्राथमिक विद्यालयो के बच्चो द्वारा बाल मेला का आयोजन किय गया। एनपीआरसी कमलेश कुमारी ने अध्यक्षता की। एचएमएस के अध्यक्ष पन्नालाल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। रामगढ़: चतरा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय रामगढ प्रथम और पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामगढ पर बाल सभा का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार ने शुभारंभ किया। बालक बालिकाओं ने चेतन गीत, बाल गीत, कहानी, कविता, निबंध, संगीत आदि में प्रतिभाग किया। पिरामल फाउंडेशन की चंपा कुमारी ने बच्चों के प्रतिभा की सराहना की। चतरा ब्लाक के सभी बिद्यालयो में बाल सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष यूटा शिवम अग्रवाल, प्रधानाध्यापक शमशुद्दीन, अजीत कुमार सिंह, नेहा कुमारी, अरुण त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed