फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   एनसीएल ने बिजली घरों को दिया

एनसीएल ने बिजली घरों को दिया

Sat, 01 Dec 2018 11:47 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
एनसीएल ने बिजली घरों को दिया
सिंगरौली। कोयला उत्पादन में एनसीएल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों अप्रैल से नवंबर तक अपने कोयला ग्राहक बिजली घरों को लगभग 7.53 प्रतिशत अधिक कोयले की सप्लाई की है। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में 30 नवंबर तक बिजली घरों को 54.94 मिलियन टन कोयला दिया है, जबकि गत वित्त वर्ष की समान अवधि में एनसीएल ने बिजली घरों को 51.09 मिलियन टन कोयले की सप्लाई की थी।
विज्ञापन

एनसीएल ने उक्त अवधि में 65.63 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया है जो लक्ष्य से 1.58 मिलियन टन अधिक है तथा गत वित्त वर्ष की समान अवधि में किए गए 58.80 मिलियन टन उत्पादन से 11.61 अधिक है। इसी तरह चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों में एनसीएल ने बिजली घरों सहित अपने सभी कोयला ग्राहकों को कुल 61.99 मिलियन टन कोयले का प्रेषण डिस्पैच किया है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में किए गए कोयला डिस्पैच से लगभग 7.45 अधिक है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इस अवधि में अपने सभी कोयला ग्राहकों को 61.99 मिलियन टन कोयले का प्रेषण किया था। कंपनी का कोयला उत्पादन एवं प्रेषण दोनों ही चालू वित्त वर्ष के नवंबर माह तक के लक्ष्य से अधिक हैं। गौरतलब है कि चालू वित्त वर्ष में एनसीएल को 100 मिलियन टन कोयला उत्पादन एवं 100.5 मिलियन टन कोयला प्रेषण की जिम्मेदारी दी गई है। मार्च में समाप्त पिछले वित्त वर्ष में एनसीएल ने 93.01 मिलियन टन कोयले का उत्पादन एवं 96.13 मिलियन टन कोयले का प्रेषण किया था। अब तक के नतीजों को देखते हुए यह उम्मीद है कि इस वर्ष कंपनी लक्ष्य से अधिक कोयला उत्पादन एवं प्रेषण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed