{"_id":"5c017fd3bdec2241bb51d467","slug":"151543602131-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग की टीम ने की अवैध खनन की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग की टीम ने की अवैध खनन की जांच
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
डाला(सोनभद्र)। वन विभाग की मिर्जापुर की टीम ने शुक्रवार को ओबरा वन रेंज के कोटा, सरपतवा, जोगीयाबीर में अवैध खनन की जांच की। नदी तल में हुए खनन की जांच जीपीएस मशीन से कराई। टीम ने चेताया कि यदि अवैध खनन किया गया और उसकी पुष्टि हुई तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वन क्षेत्रों में हो रहे अवैध खनन को लेकर आये दिन शिकायतें होती रहती हैं। शुक्रवार को शिकायत मिलने पर मिर्जापुर वन विभाग के वन सुरक्षा दल प्रभारी पीके सिंह, एनके उपाध्याय ओबरा वन क्षेत्र में पहुंचे। अधिकारियों के पहुंचने की सूचना पर अवैध खनन करने वाले वहां से फरार हो गए। नदी के किनारे कुछ जगहों पर बालू बोरे में भरा मिला। इस पर अधिकारियों ने विभागीय कर्मचारियों से पूछताछ की कि आखिरकार नदी किनारे बालू बोरियों में क्यों पड़ी हुई हैं। अधिकारियों ने कोटा, सरपतवा, जोगीयाबीर, अम्माटोला में पहुंचकर खनन की जांच की। नदी तल में हुए बालूू खनन की जांच कराई। नदी तल में हुए खनन की जीपीएस मशीनों से विधिवत नापी कराई। नापी के बाद पीके सिंह ने कर्मचारियों को फटकार लगाया। चेताया कि अवैध खनन में यदि कोई कर्मचारी संलिप्त होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान वन दरोगा रमापति दूबे, दिनेश यादव मौजूद रहे।