{"_id":"5baa6fec867a557e824d037e","slug":"151537896428-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यांचल के मेधावियों ने बजाया कामयाबी का डंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यांचल के मेधावियों ने बजाया कामयाबी का डंका
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जनता इंटर कालेज परासी पांडेय के खेल मैदान पर चल रही 21वीं जनपदीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का मंगलवार की शाम रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। मुख्यांचल के मेधावियों ने खेलकूद और सांस्कृतिक दोनों प्रतियोगिताओं में बाजी मारी। खेलकूद में शिवांचल की टीम ने दूसरा, ऊर्ध्वांचल की टीम ने तीसरा, सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सोनांचल की टीम ने दूसरा और शिवांचल की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य राजेंद्र प्रताप सिंह ने समापन समारोह का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि राज्यपाल पुरस्कृत आदर्श इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. सुरेश प्रसाद यादव और अध्यक्षता कर रहे जिला विद्यालय निरीक्षक राजशेखर सिंह ने विजेता बनी टीमों, प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उत्साह बढ़ाया। खेल के उपलक्ष्य में एक दिन के अवकाश की घोषणा की। मुख्य अतिथि के ध्वजारोहण, व्यायाम शिक्षक एवं छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इससे पूर्व छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी। संचालन भोलानाथ मिश्र ने किया। इस मौके पर प्रबंधक सुशील कुमार चौबे, संस्थापक प्रधानाचार्य रामजी चौबे, उमाकांत मिश्रा, विजयशंकर पाठक, संतोष तिवारी आदि मौजूद रहे।