{"_id":"5b6886c54f1c1bbd298b80d8","slug":"151533576901-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधा प्रतियोगिता में विद्यार्थियों-कर्मियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधा प्रतियोगिता में विद्यार्थियों-कर्मियों ने दिखाई प्रतिभा
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर। एनटीपीसी सिंगरौली की तरफ से कर्मंचारियों, गृहणियों और बच्चों को अध्ययनशील बनाने तथा उनमें ज्ञान-विज्ञान के नए आयामों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए मेधा प्रतियोगिता आयोजित हुआ। पहले ग्रुप में कक्षा चार से छह की कुल 11 टीम, दूसरे ग्रुप में कक्षा सात से नौ की 16 टीमें, तीसरे ग्रुप में कक्षा 10 से 12 की पांच टीमें और चौथे ग्रुप में कर्मचारियों और उनकी पत्नियों की 35 टीमें, कुल 58 टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रत्येक टीम में दो-दो प्रतिभागी शामिल हुए। लिखित प्रतियोगिता के बाद प्रत्येक ग्रुप में से 6 बेस्ट टीम चयनित हुए। जो पहले क्षेत्रीय, इसके बाद कारपोरेट स्थल पर फाइनल राउंड के लिए प्रतिभाग करेगी। परियोजना स्तर पर हुई प्रतियोगिता के पहले ग्रुप में अनुग्रह पीटर्स, जय कुमार झा की टीम ने प्रथम, वंदन देवांगन, वारा अहमद की टीम ने द्वितीय और अर्नव मिश्रा, सांवी पांडेय की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दूसरे ग्रुप में तरंग गुप्ता अक्षत ठाकुर की टीम प्रथम, संयम जैन, शिखर वार्ष्णेय की टीम द्वितीय, अक्षिता स्वर्णकर, प्रिया साह की टीम तृतीय आई। तीसरे ग्रुप में अर्नब चटर्जी और आदित्य तिवारी की टीम प्रथम, हर्ष बरसैया, प्रखर वार्ष्णेय की टीम द्वितीय, हर्षित जाडली, शिवम की टीम तृतीय रही। कर्मचारियों के वर्ग में सक्षम जिंदल, राहुल श्रीवास्तव की टीम ने प्रथम, एस गुप्ता, स्वाति गुप्ता की टीम ने द्वितीय, पूनम-प्रवीण की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। एजीएम एचआर अनिल कुमार जाडली ने कहा कि एनटीपीसी प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों के जरिए केवल कर्मचारियों को ही नहीं उनके परिवार के सदस्यों को भी अध्ययन और ज्ञानार्जन के लिए प्रेरित करता रहता है। आगे नोसेट और पीसी की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल की तरफ से डीपीएस विंध्यनगर में सोमवार को मेधा क्वीज प्रतियोगिता कराई गई। इसमे जूनियर-सीनियर ग्रुप की 47 टीमों ने भाग लिया। परियोजना स्तर पर लिखित परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाली छह टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा और क्षेत्रीय स्तर पर उत्तरी क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ आठ टीमों में स्पर्धा करने के लिए अवसर मिलेगा। क्षेत्रीय प्रतियोगिता 30 अगस्त को होगी।