{"_id":"5b3d05204f1c1b0b278b47e4","slug":"151530725664-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में अनियमितता पर भड़के, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में अनियमितता पर भड़के, किया प्रदर्शन
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। म्योरपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत औड़ी में कराए गए विकास कार्यों में बरती जा रही अनियमितता को लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लिए ग्रामीण दुराशनी मंदिर से लेकर नेहरू चौक जुलूस निकाला व अनपरा के प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
रूकमणि, गीता, रंजना सिंह, सावित्री देवी, शीला देवी आदि का आरोप है कि ग्राम प्रधान व सचिव तकनीकी सहायक के साथ मिलकर भ्रष्टाचार की खिचड़ी पका रहे है। ग्राम सभा में विकास कार्य ठप पड़ा हुआ है। सदस्यों की उपेक्षा की जा रही है। जगह-जगह नालियां जाम होने के कारण पानी सड़कों पर बह रहा है। खुली बैठक व लेखा जोखा भी ग्राम प्रधान व सचिव नहीं दे रहे है। कार्य कराने की बात तो दूर सही ढंग से बात भी नहीं करते। जिससे जनता में आक्रोश गहरा गया है। विकास कार्यों का विवरण मांगने पर ग्राम प्रधान प्रतिनधि द्वारा गलत आरोपों में फंसाने की धमकी दी जा रही है । जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि औड़ी के निवासियों के साथ न्याय नहीं किया गया तो आगामी रणनीति के तहत चक्का जाम किया जाएगा। नेहरू चौक पर घंटों नारेबाजी कर अनपरा के प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर उर्मिला देवी, सीता, कुसुम, आरती, बासमति, पूनम, इंदू, सुशीला, मुन्ना गुप्ता, शिव शंकर, अनिल यादव, प्रशांत शर्मा, अंकुर मेहता आदि उपस्थित थे। औड़ी के ग्राम पंचायत सचिव सुनील कुमार का कहना है कि भ्रष्टाचार की बात निराधार है। गुरुवार से नालियों की सफाई का कार्य शुरू कराया जाएगा।