{"_id":"5b32835a4f1c1bb16e8ba07b","slug":"151530037082-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने आकर्षक रूपसज्जा से मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने आकर्षक रूपसज्जा से मन मोहा
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा। आत्माराम औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में ड्रेस मेकिंग पाठ्यक्रम की छात्राओं ने खुद से तैयार किए गए परिधानों से आकर्षक रूपसज्जा बनाई। इसके बाद आत्मविश्वास भरा कैटवाक कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनका आत्मविश्वास और हुनर दोनों ने लोगों को प्रभावित किया।
मुख्य अतिथि ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्राणमती देवी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षिका कंचन विश्वकर्मा के निर्देशन में छात्राओं द्वारा तीन चक्र में उनके स्वयं के द्वारा तैयार किये गए लहंगा, गाऊन और लेडीज सूट का प्रदर्शन कैट वॉक द्वारा किया गया। कुछ छात्राओं ने बच्चों के फ्रॉक एवं सूट का प्रदर्शन भी बच्चों द्वारा कराया, जिन्होंने जमकर तालियां बटोरी। प्रदर्शन के आधार पर सुप्रिया संगम को प्रथम, डिम्पल गुप्ता को द्वितीय और रेशम कुमारी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। साथ ही छात्राओं को भविष्य में भी इसी तरह के उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। प्रबंधक नवनीत सिंह ने विद्यार्थियों के प्रतिभा की सराहना की। संस्थान की निदेशक सुचिता सिंह ने आभार और ज्योति पटेल ने संचालन किया। इस अवसर पर संस्थान के प्रशिक्षक संजय सिंह, रविंद्र चौधरी, गणेश यादव, पुष्पराज मिश्र, मनोहर वमाज्, सच्चिदानंद, सुजीत आदि मौजूद रहे।