{"_id":"5af482964f1c1b62098b9606","slug":"151525973654-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम के पूजन अर्चन के साथ रामलीला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम के पूजन अर्चन के साथ रामलीला शुरू
Updated Thu, 10 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
विंढमगंज। बुटबेढवा ग्राम पंचायत के रामलीला मैदान में बुधवार की रात से रामलीला शुरू हो गई। पहले दिन भगवान श्रीराम का पूजन अर्चन, विश्वामित्र मुनि आगमन, ताड़का वध, मारीच सुबाहु वध का मंचन किया गया। इसमें आसपास के गांवों के लोगों की भारी भीड़ रही। लोगों ने पूजन अर्चन कर प्रसाद ग्रहण किया।
रामलीला का शुभारंभ ग्राम प्रधान पवन कुमार रजक और बीडीसी सदस्य सुमन कुमार गुप्ता ने फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित कर किया। लोगों ने अहिल्या उद्धार समेत रामलीला के विभिन्न पात्रों के मंचन का आनंद लिया। इससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। महंत मनमोहन दास ने स्थानीय लोगों को सहृदय आशीर्वाद दिया तथा कहा कि भगवान राम जो मर्यादा पुरुषोत्तम कहे गए हैं, उनके मर्यादाओं का मंचन इस रामलीला के माध्यम से आप देखें। अपने जीवन में अनुसरण करें। ग्राम प्रधान पवन कुमार रजक ने कहा कि लोग अपने अंदर आत्म बुद्धि, सद्बुद्धि लाएं। सरकार के किए जा रहे विकास कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करके गांव को सुंदर व स्वच्छ बनाएं। कार्यक्रम का शुभारंभ के दौरान राकेश कुमार केसरी, मुकेश कुमार केसरी, नंद किशोर गुप्ता, उज्ज्वल केसरी, वशिष्ठ चंद्रवंशी, किशोर पटवा, अंकुश गुप्ता, राजाराम, गोलू सिंह, उदय आदि मौजूद रहे।