{"_id":"5aa17bb84f1c1ba4758b459b","slug":"151520532408-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामगढ़। चतरा ब्लॉक के शिवपुर हनुमान मंदिर पर बुधवार से श्री रामचरित मानस पाठ महायज्ञ शुरू हो गया। यज्ञ का यह 27वां वर्ष है। यज्ञ का 15 मार्च को भंडारे के साथ समापन होगा। यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने को गुरुवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। पुरोहित अनूप देव पांडेय के जरिए यजमान रवि प्रकाश देव पांडेय को वैदिक मंत्रोच्चार पूर्वक पूजन-अर्चन के साथ ही आरती कराई गई। यज्ञ समिति के लालबहादुर पांडेय, विक्की आदि मौजूद रहे। उधर विजयगढ़ किले पर स्थित हनुमान मंदिर पर सतचंडी महायज्ञ यज्ञाचार्य पंडित महेश मिश्र के सानिध्य में यजमान बालेश्वर सिंह के जरिए शुरू कराई गई है। कलश यात्रा मंडप प्रवेश पंचांग पूजन का कार्य बुधवार को संपन्न हुआ। 12 मार्च को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। 13 मार्च को भंडारे के साथ समापन होगा। प्रतिदिन सायं चार बजे से छह बजे के बीच जावित्री पांडेय के जरिए प्रवचन किया जाएगा।