फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   समूह बनाकर 9653 महिलाएं कार्य कर बन रही स्वालंबी

समूह बनाकर 9653 महिलाएं कार्य कर बन रही स्वालंबी

Wed, 07 Mar 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
समूह बनाकर 9653 महिलाएं कार्य कर बन रही स्वालंबी
ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चल रहे कार्य योजनाओं से महिलाएं आत्म निर्भर बन रही हैं। मिशन के तहत 9653 महिलाएं समूह बनाकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विभिन्न प्रकार के कार्य कर रही हैं। जिसमें जैविक तरीके से खेती भी शामिल है। समूह की सभी महिलाओं को 10 रुपये बचत के रूप में प्रति सप्ताह समूह में जमा करना होता है।
विज्ञापन

मिशन के ब्लॉक एंकर पर्सन जय कुमार जोशी ने बताया कि महिलाएं बकरी, भैंस, मुर्गा, मछली पालन, सुकर पालन सहित कई कार्य को अंजाम दे रही हैं। उन्हें जैविक खेती सब्जी उत्पादन में बराईडाड़ गांव में 40 बीघे नगवां एवं हरपुरा गांव में 5-5 बीघा हरनाकछार में तीन बीघा, दुमहान गांव में 10 बीघा में जैविक खेती में सब्जी का उत्पादन कर रही हैं। इसमें करीब 300 महिलायें कार्य कर रही हैं। खजुरी गांव में 22 महिलायें सोलर लैम्प बनाने का कार्य कर रही हैं और अब तक 17900 सोलर लैम्प बना चुकी हैं। अभी तक महिलाओं के बनाए 17291 सोलर लैम्पों की बिक्री हो चुकी है। आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत ब्लॉक क्षेत्र में तीन रूट हरपुरा, महुअरिया एवं खजुरी पर महिलायें मैजिक चलाकर जीविकोपार्जन कर रही हैं। महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना के तहत महिला किसान को श्री विधि से खेती करने के बारे में उनके उपाय एवं गुण सिखाये जाते हैं। यह योजना ब्लॉक क्षेत्र के 40 गांवों में क्रियाशील है। इसमें 2786 महिलायें कार्य में लगी हैं। प्रारम्भिक उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की महिलाओं को उद्यमी एवं स्वालंबी बनाने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed