फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   आधुनिक असलहों को चलाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

आधुनिक असलहों को चलाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

Mon, 26 Feb 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
आधुनिक असलहों को चलाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण
दुद्धी। पुलिस कप्तान आरपी सिंह ने सोमवार को दुद्धी कोतवाली का मुआयना किया। जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। एसपी सबसे पहले बैरक पहुंचे जहां कमरे की साफ-सफाई आदि को देखा। आधुनिक असलहों को चलाए जाने का जवानों को प्रशिक्षण दिए जाने का निर्देश आरआई को दिया। पुलिस द्वारा पकड़े गए सामान जो मुकदमे के अंतर्गत हैं, उसे मजिस्ट्रेट से आदेश लेकर नष्ट करने का सुझाव कोतवाल को दिया। दूसरे बैरक पर बंद पड़े वाटर कूलर को नीलामी करने के निर्देश दिए, वहीं नया वाटर कूलर जल्द ही लगाए जाने की बात कही। परिसर में खड़ी बाइक, नक्सल क्षेत्र में चलने वाली बुलेट प्रूफ जिप्सी को भी नियमित चलाने के निर्देश दिए। कोतवाली में मौजूद असहले एवं कारतूस का मुआयना किया। इस दौरान लेजर लाइट और नाइट विजन दूरबीन के अलावा आधुनिक असलहों को चलाए जाने के प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देश आरआई को दिए। अपराध रजिस्टर और त्यौहार रजिस्टर के बारे में भी जानकारी ली। सीसीटीवी कैमरे कुछ खराब हाल में पड़े उसे स्क्रीन पर देखकर उसे ठीक कराए जाने का तत्काल निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed