फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सोलो गीत प्रतियोगिता में छात्रों ने मनवाया लोहा

सोलो गीत प्रतियोगिता में छात्रों ने मनवाया लोहा

Mon, 07 Aug 2017 12:12 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
सोलो गीत प्रतियोगिता में छात्रों ने मनवाया लोहा
शक्तिनगर (सोनभद्र) । सेंट जोसेफ स्कूल शक्तिनगर सभागार में प्रतिभा खोज श्रंखला के अंतर्गत सोलो गीत प्रतियोगिता ग्रुप ए, बी, सी एवं डी डिवीजन के मध्य हुई। ए डिवीजन के तहत कक्षा एक से तीन की छात्र एवं छात्रा श्रद्धा मिश्रा, अंशिका स्वर्णकार, किशन देव, अद्विता, केविन, रिव्विका, यथार्थ, नुहा, आद्या, शिनेका, रितिका, अल्का, क्रिस्लिन व शिवि ने पुराने जमाने के मनमोहन गीतों की प्रस्तुति देते हुए निर्णायक मंडल के सदस्यों को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन

बी डिवीजन के अंतर्गत कक्षा चार से छह तक के शत्रुघन, कमलेंदु, प्रखर, कोपल, आरो रोडिक, स्निग्धा, कृतिका, भरत दूबे, प्रशस्ति, धान्या एवं इशिता नाथ ने अपनी वाणी से सभागार को सुशोभित किया। एकल गीत में ए डिवीजन से अल्का कुमारी एवं अद्विता गिरि को प्रथम स्थान एवं नियति सिंह को द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यथार्थ नरेंद्र को तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल गीत बी डिवीजन से क्यूना प्रथम, प्रखर तिवारी को द्वितीय व भरत कुमार को तृतीय स्थान मिला। सी डिवीजन में जेसिका मंडल को प्रथम, श्रेया श्रीवास्तव को द्वितीय व दिव्यांशी को तृतीय स्थान मिला। निर्णायक मंडल में प्रबंधक फादर लैसी जेवियर डिकोना, उप प्रधानाचार्य सिस्टर जोसीला व केंद्रीय विद्यालय शक्तिनगर के संगीत अध्यापक मनोज मिश्रा रहे। प्रधानाचार्य फादर वाल्टर डिसिल्वा ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed