फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   1500 MW decline in power demand in the state

प्रदेश में बिजली की मांग में 1500 मेगावाट की गिरावट

Thu, 06 Jan 2022 06:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
1500 MW decline in power demand in the state
ठंड व गलन का प्रकोप कम होते ही बृहस्पतिवार को प्रदेश में बिजली की मांग में 1500 मेगावाट से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान न्यूनतम मांग 2000 मेगावाट से भी नीचे आ गई।
विज्ञापन

एक सप्ताह के अंतराल में दूसरी बार आसमान में बादल छाते ही ठंड और गलन का असर कम हुआ। इसका असर बिजली की मांग पर भी देखने को मिला है। पिछले दो दिन से लगातार सूबे में बिजली की मांग 19 हजार मेगावाट से अधिक बनी रही। इस दौरान न्यूनतम मांग भी 10 हजार मेगावाट के ऊपर था मगर बुधवार रात से आसमान में बादल उमड़-घुमड़ करने लगे। इससे देर रात के बाद से ही पारा ऊपर चढ़ने लगा। वहीं उसी के सापेक्ष बिजली की मांग में भी गिरावट दर्ज की जाने लगी। बृहस्पतिवार सुबह यूपीएसएलडीसी के आंकड़ों के अनुसार बिजली की अधिकतम मांग 17455 मेगावाट रही। इस दौरान न्यूनतम मांग गिरकर 8396 मेगावाट पहुंच गई। हालांकि दिन में बिजली की मांग पूर्व की तरह 11 हजार मेगावाट के करीब बने रहने से अनपरा के बिजली घरों को सिस्टम कंट्रोल के निर्देश पर पूर्ण क्षमता से संचालित किया गया। मौसम के मिजाज को देखते हुए बिजली की मांग में और कमी आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed