फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   150 representatives will go from Sonbhadra to INTUC's provincial convention

Sonebhadra News: इंटक के प्रांतीय अधिवेशन में सोनभद्र से जाएंगे 150 प्रतिनिधि

Sun, 27 Jul 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
150 representatives will go from Sonbhadra to INTUC's provincial convention
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक की बैठक शनिवार को डाला शहीद स्थल पर हुई। इसमें 31 अगस्त को वाराणसी में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन के सफलता की रुपरेखा बनाई गई। मजदूराें की समस्याओं पर संघर्ष का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इंटक के जिलाध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी ने कहा कि सोनभद्र में स्थित कारखाने में लाखों मजदूर संगठित एवं असंगठित काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें श्रम कानून के अंतर्गत न्यूनतम मजदूरी, काम के घंटे बोनस ईपीएफ, ईएसआई आदि का लाभ नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

इससे मजदूरों की दशा दिन पर दिन खराब होती जा रही है। प्रदेश सरकार बिजली जैसे महत्वपूर्ण उद्योग का निजीकरण करने जा रही है, जिसका संगठन पुरजोर विरोध करता है। इंटक बिजली मजदूरों के आंदोलन के साथ में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रांतीय सम्मेलन में लगभग डेढ़ सौ प्रतिनिधि सोनभद्र से हिस्सा लेंगे। उत्तम कुमार मिश्रा, देवेंद्र शुक्ला, एचके उपाध्यक्ष ने कहा कि सोनभद्र मजदूरों के शोषण का केंद्र बन चुका है। वर्तमान सरकार मात्र पूंजीपतियों के ऊपर ध्यान दे रही है।
काम करने वाले मजदूरों के ऊपर कोई ध्यान नहीं है। शमीम अख्तर खान, स्वतंत्र श्रीवास्तव, शिव प्रसाद खरवार ने कहा कि सोनभद्र के कारखानों में स्थानीय मजदूरों को काम करने का मौका नहीं दिया जा रहा है।

बैठक में दूधनाथ खरवार, लालजी साहनी, हरिशंकर गोंड, राजेश कुमार, दिलीप कुमार सिंह, सुल्तान सिंह, संजय क्रांति, ओमप्रकाश तिवारी, रविंद्र पांडेय, रमाशंकर गोंड, राजाराम भारती, जफीर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed