फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   15 challans including ten school vehicles, overloaded five vehicles seized

दस स्कूल वाहनों समेत 15 का चालान, ओवरलोड पांच वाहन सीज

Wed, 27 Apr 2022 07:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
15 challans including ten school vehicles, overloaded five vehicles seized
ओवरलोड और अनफिट स्कूल वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार की रात में जहां ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई, वहीं बुधवार को सुबह स्कूल वाहनों की चेकिंग करते हुए चालान किया गया। पांच वाहन सीज किए गए, जबकि 15 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

पीटीओ विकास अस्थाना ने अपनी टीम के साथ बुधवार को सुबह मधुपुर क्षेत्र में स्कूल वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान बच्चों को स्कूल ले जा रहे पांच वाहन अनफिट पाए जाने पर चालान किया गया। सभी वाहन प्राइवेट स्कूल संचालकों की है। स्कूल वाहन संचालकों को बिना फिटनेस वाहन न चलाने की हिदायत दी गई। एआरटीओ प्रवर्तन धनवीर यादव ने नगर स्थित एक नामी स्कूल के वाहनों की चेकिंग की। इसके बाद घोरावल क्षेत्र में संचालित स्कूल वाहनों को देखा। उन्होंने भी पांच स्कूल वाहनों का चालान किया। संचालकों को हिदायत दी कि 30 अप्रैल तक वाहनों का फिटनेस जरूर करा लें, अन्यथा सड़क पर चलते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं मंगलवार की रात में एआरटीओ ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। जांच के दौरान पांच ओवरलोड ट्रक सीज किए गए। जबकि पांच ट्रकों का चालान किया गया।
विज्ञापन

बिना नंबर खड़े ट्रकों का नहीं कर सके चालान
ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के लिए मंगलवार की रात में एआरटीओ धनवीर यादव टीम के साथ निकले थे। उरमौरा ढाबा व इमरती कॉलोनी के सामने सड़क पर बिना नंबर के ओवरलोड ट्रक दिखाई दिए। चालान के लिए जब वाहन की फोटो खींचना चाहा तो उसी दौरान वहां कुछ लोग एकत्रित हो गए और विरोध जताने लगे। इस वजह से वाहन का चालान किए बगैर ही टीम को वहां से आगे बढ़ना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed