फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   14781 candidates traveled free in roadways buses in four days

Sonebhadra News: चार दिन में 14781 अभ्यर्थियों ने रोडवेज बसों में की निशुल्क यात्रा

Mon, 26 Aug 2024 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
14781 candidates traveled free in roadways buses in four days
पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहे और गैर जनपद से आ रहे अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। सिर्फ सोनभद्र एवं विंध्यनगर डिपो की बसों में चार दिन में 14781 अभ्यर्थियों ने मुफ्त यात्रा की है।
विज्ञापन

इनकी यात्रा पर 24.69 लाख रुपये से अधिक का किराया खर्च परिवहन निगम ने वहन किया है। इसी तरह से अन्य डिपो की बसों में भी अभ्यर्थियों ने यात्रा की है। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रोडवेज बसों में 22 अगस्त से ही अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्रों के लिए निकलने लगे थे।
विज्ञापन

सिर्फ चार दिन (22 से 25 तक) अकेले सोनभद्र डिपो की बसों में 10633 अभ्यर्थियों ने निशुल्क यात्रा की है। इन अभ्यर्थियों के किराए पर 17 लाख 37 हजार 621 रुपये परिवहन निगम को खर्च करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जनपद सोनभद्र से होकर चलने वाली विंध्यनगर डिपो की बसों में बीते चार दिन में 4148 अभ्यर्थियों ने निशुल्क यात्रा किया है। इनकी यात्रा पर सात लाख 31 हजार 725 रुपये किराया खर्च आया है।
इस तरह से दोनों डिपो की बसों में 22 से 25 अगस्त तक कुल 14781 यात्रियों ने 24 लाख 69 हजार 347 रुपये का सफर किया है। रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों से एडमिट कार्ड और आधार कार्ड की छायाप्रति लेकर निशुल्क यात्रा कराया गया।

वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर सोनभद्र, विंध्यनगर के अलावा चंदौली, मिर्जापुर, कैंट, जीरो रोड, चारबाग डिपो की बसों का संचालन हो रहा है। इस रूट पर करीब 150 रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है। दूसरे डिपो की बसों में भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवागमन किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed