{"_id":"5c86a089bdec22145e480aee","slug":"141552326793-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: 13.25 लाख मतदाता डालेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: 13.25 लाख मतदाता डालेंगे वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। चुनाव आयोग की तरफ से मतदान की तिथियां घोषित करने के साथ ही जिले में भी चुनावी रणभेरी की तैयारी तेज हो गई है। कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से मुखातिब जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि राबर्ट्सगंज संसदीय सीट के चुनाव में जिले के 13.25 लाख मतदाता मतदान करेंगे। 22 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होकर 29 तक चलेगी। पर्चा जांच, नाम वापसी, पर्चों की वैधता की घोषणा के बाद 19 मई को मतदान कराया जाएगा।
राबर्ट्सगंज संसदीय सीट में जिले की चारों विधानसभा (राबटर्सगंज, घोरावल, दुद्धी, ओबरा) और चंदौली का चकिया विधानसभा क्षेत्र आता है। इसके लिए जिले के चारों विधानसभा में 1475 मतदान बूथ बनाए गए हैं, जिस पर 12547 कर्मी ड्यूटी बजाएंगे। चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता की निगरानी बनाए रखने के लिए चर सहायक व्यय निरीक्षक के अलावा आठ वीडियो निगरानी टीम, चार अवलोकन टीम, चार लेखा टीम, 12 उड़नदस्ता टीम, 12 स्थायी निगरानी टीम कुल 40 टीमों का गठन किया गया है। आवश्यकतानुसार टीमें बढ़ाई जाती रहेंगी। पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दिया गया है। 28 जोनल, 131 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। एसडीएम घोरावल, राबटर्सगंज, दुद्धी, सहायक अभिलेख अधिकारी को सहायक रिटर्निंग आफिसर की जिम्मेदारी दी गई है। चकिया विधानसभा में एसडीएम चकिया इसका दायित्व निभाएंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, एडीएम योगेेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के कारण जिले में अब कहीं किसी रूप में चुनाव प्रचार या किसी राजनीतिक पार्टी, राजनैतिक व्यक्ति का पोस्टर, बैनर, होर्डिंग चिपकाया-टांगा नहीं जा सकेगा। झंडा लगाने के लिए भी अनुमति लेनी पड़ेगी। प्राइवेट स्थान, आवासों पर भी जो सामग्री, या झंडे टांगे जाएंगे, उसे प्रत्याशी खर्च में जोड़ने के साथ चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। किसी तरह के जुलूस, प्रदर्शन की प्रशासन से इजाजत लेनी होगी। धार्मिक आयोजनों के पोस्टर में किसी राजनैतिक व्यक्ति की फोटो प्रदर्शित नहीं की जाएगी। चुनाव संबंधी, मतदाता संबंधी जानकारी या शिकायत के लिए जिले स्तर पर टोल फ्री नंबर 1950 स्थापित कर दिया गया है। आदर्श आचार संहिता के अनुपालन और शिकायतों के निस्तारण के लिए भी टीमों का गठन हो गया है। सभी मतदान केंद्रों पर वीवी पैट मशीन से वोट डलवाए जाएंगे।
इनसेट
विज्ञापन प्रकाशित कर देंगे आपराधिक रिकार्ड की जानकारी
सोनभद्र। आपराधिक रिकार्ड वालों को इस बार जनता के सामने अपना पूरा ब्यौरा पेश करना होगा। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि जिन भी प्रत्याशियों का आपराधिक रिकार्ड होगा। उन्हें तीन समाचार पत्र और तीन न्यूज चैनल पर छह बार इसकी जानकारी प्रकाशित और प्रसारित करानी होगी। संबंधित राजनीतिक दल भी छह बार इस सूचना को प्रकाशित-प्रसारित करवाएगा।
विज्ञापन
40 किन्नर, 504 नौकरीपेशा, 9054 दिव्यांग करेंगे मतदान
सोनभद्र। लोकसभा चुनाव में जिले में चारों विधानसभाओं से 40 किन्नर, 504 नौकरीपेशा और 9054 दिव्यांग मतदाता वोट डालेंगे।
116 संवेदनशील, 346 अति संवेदनशील बूथ चिह्नित
सोनभद्र। जिले में 1475 मतदेय स्थलों में 116 का संवेदनशील और 346 का अति संवदेनशील रूप में चिन्हांकन किया गया है। जहां वोटरों को डराने, धमकाने की स्थिति है उसे संवेदनशील है, जहां अत्यधिक आपराधिक रिकार्ड वाले, 90 प्रतिशत से अधिक वोटिंग, एक उम्मीदवारी-पार्टी के पक्ष में 75 फीसदी मतदान पूर्व में हुआ है, उसे अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।
सिर्फ 1373 बूथ पर बिजली, 1282 पर संचार सुविधा
सोनभद्र। 1475 मतदेय स्थलों में महज 1373 पर ही बिजली सुविधा उपलब्ध है। वहीं 1282 पर ही संचार सेवा की उपलब्धता है। 18 मतदेय स्थलों पर अभी शौचालय की भी व्यवस्था नहीं है। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि 31 मार्च शेष सभी बूथों पर शौचालय के निर्माण करा दिए जाएंगे। जहां बिजली नहीं मिलेगी, वहां सौर ऊर्जा, जनरेटर की व्यवस्था रहेगी। जहां संचार सुविधा (मोबाइल नेटवर्क) की दिक्कत होगी, वहां पुलिस की मदद से रेडियो सेट, हैंडसेट आदि की व्यवस्था की जाएगी। सीमा क्षेत्र और संवेदनशील इलाके में पुलिस-पीएसी बल के साथ पैरा मिलिट्री फोर्स की टुकड़ी मुस्तैद रखी जाएगी।