{"_id":"5c86a07fbdec221465557e4d","slug":"141552326783-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क के लिए छोड़ी गई जमीन पर निर्माण होने से असंतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क के लिए छोड़ी गई जमीन पर निर्माण होने से असंतोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा (सोनभद्र)। स्थानीय राम मंदिर कॉलोनी के चित्रगुप्त मंदिर के समीप स्थित सार्वजनिक रूप से पार्क के लिए छोड़ी गई जमीन पर सोमवार को निर्माण कार्य किए जाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य को रोकवाकर मामले को शांत कराया। इसके पूर्व कॉलोनीवासियों सहित कई संगठनों के लोगों ने किए जा रहे निर्माण को लेकर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए घंटों बवाल किया।
विकास कार्य समिति के अध्यक्ष सतीश भाटिया एवं सचिव महंगी प्रसाद ने ओबरा प्रभारी निरीक्षक को दिए पत्र में बताया है कि भूमिधर द्वारा पार्क के लिए छोड़ी गई जमीन में स्थित पीपल के पेड़ के नीचे आसपास के क्षेत्रों के हिंदू समाज द्वारा विगत कई दशकों से पिंडदान जैसे कर्मकांड आदि होता आ रहा है। आरोप लगाते हुए कहा कि इसके बावजूद कुछ लोगों ने अपने निजी स्वार्थ में आकर सार्वजनिक रूप से छोड़ी गई पार्क की जमीन के साथ ही पीपल के पेड़ पर भी अतिक्रमण करना शुरू कर दिए। इस कार्य से हिंदुओं के आस्था पर ठेस पहुंच रही है। समिति ने थाना प्रभारी से मांग की है कि निर्माण कार्य को यथाशीघ्र हमेशा के लिए रुकवाया जाए ताकि सामाजिक कार्य में किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो सके। साथ ही दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाए। इस संबंध में समिति ने डीएम, एसपी एवं सीओ को भी पत्र भेजकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। इसके अतिरिक्त कॉलोनी निवासी राजेंद्र अग्रवाल ने भी ओबरा प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर कार्य रोके जाने एवं उक्त जमीन पर निर्माण कर रहे लोगों पर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि राजस्व विभाग के रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जमीन किस स्थान पर है और निर्माण कहां कराया जा रहा है। राजस्व विभाग की रिपोर्ट आने तक निर्माण कार्य रोक दिया गया है।