फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सामाजिक कुरीतियों को दूर करने को सभी आएं आगे

सामाजिक कुरीतियों को दूर करने को सभी आएं आगे

Sun, 10 Mar 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
सामाजिक कुरीतियों को दूर करने को सभी आएं आगे
दुद्धी। तहसील सभागार में दुद्धी बार संघ, सिविल बार संघ व नगर पंचायत की ओर से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और समाज में रहवासियों के जीवन स्तर में उत्थान को लेकर गोष्ठी हुई। अध्यक्षता बार संघ अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय ने किया। गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम सुशील कुमार यादव ने महात्मा गांधी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। गोष्ठी में सामाजिक कुरीतियों जैसे दहेज प्रथा, युवा और युवतियों का विवाह में देरी होना, शिक्षा का गिरता स्तर, पर्यावरण में फैल रहे प्रदूषण, जंगलों की कटान, गंदगी से समाज में फैल रही बीमारियों समेत अन्य सामाजिक समस्याओं पर चर्चा हुई। भाऊराव देवरस राजकीय पीजी कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. आरजू सिंह ने कहा कि लैंगिक विभेद की समस्या समाज में गंभीर है। ऐसा नहीं होना चाहिए। महिलाओं को समान इज्जत और अवसर प्रत्येक क्षेत्र में मिलना चाहिए। शिक्षा किसी भी राष्ट्र का मेरुदंड होती है। समाज और राष्ट्र की उन्नति करनी है तो बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अधिवक्ता दिनेश अग्रहरि ने कविता के जरिए कुरीतियों पर कटाक्ष किया। बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सुंदरी देवी ने कहा कि शिक्षा में भी लिंग विभेद किया जाता है। अभिभावक लड़कियों को उच्च स्तरीय शिक्षा नही दिलवा पाते हैं। जबकि लड़कियां शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करती हैं। अधिवक्ता रामपाल जौहरी ने कहा कि स्कूल के समय पर कोई भी कोचिंग नहीं चलनी चाहिए, जिससे स्कूल पढ़ाई का स्तर न गिरे। कुलभूषण पांडेय ने कहा कि यदि अध्यापक अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाएं तो शिक्षा का स्तर सुधर जाएगा। कमलेश मोहन ने कहा कि हमें वृक्षों की कटान रोकने को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलानी चाहिए क्योंकि ये वृक्ष हमारे जीवन पर प्रदूषण की मार को कम करते हैं। इस मौके पर तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, चिकित्साधीक्षक आरजी यादव, प्रभु सिंह, सीडीपीओ संगीता वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, दिनेश अग्रहरि, अक्षयेबर नाथ, नंदलाल अग्रहरि, अमरनाथ जायसवाल, सुभाष, प्रेमचंद्र यादव, अरुणोदय जौहरी, शन्नो बानो, आनंद कुमार मौजूद हरे। संचालन दिनेश अग्रहरि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed