{"_id":"5c72d8ebbdec225eb65e02ce","slug":"141551030507-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"67 हजार किसानों के खातों में भेजा 13 करोड़ 40 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
67 हजार किसानों के खातों में भेजा 13 करोड़ 40 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गोरखपुर जिले से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का शुभारंभ किया। उसका सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट, तीनों तहसीलों और आठो ब्लॉकों में हुआ। कलेक्ट्रेट में सांसद छोटेलाल खरवार और जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने दो सौ किसानों को योजना का प्रमाण पत्र दिया। कुल नौ सौ किसानों को प्रमाण पत्र दिया गया। प्रधानमंत्री के उद्घाटन के साथ ही जिले के 67 हजार किसानों के खाते में प्रथम किस्त दो-दो हजार रुपये ऑनलाइन भेज दी गई। करीब 13 करोड़ 40 लाख रुपये किसानों के खातों में भेजा गया है। कलेक्ट्रेट में आयोजित समारोह में सुबह साढ़े 11 बजे प्रधान मंत्री के मन की बात का सजीव प्रसारण हुआ। फिर दोपहर 12 बजे से प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के शुभारंभ का प्रसारण हुआ। यहां सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के लिए ऐतिहासिक कार्य है। इससे किसानों को काफी लाभ होगा। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि योजना के तहत एक साल में किसानों के खाते में छह हजार रुपये भेजा जाना है। प्रथम किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये प्रति किसान के दर से जिले के 67 हजार किसानों के खाते में करीब 13 करोड़ 40 लाख की धनराशि आनलाइन सिस्टम से प्रधानमंत्री ने क्लिक करके भेजा है। जिले में किसान पारदर्शी योजना के तहत पंजीकृत एक लाख 52 हजार 98 किसानों की तुलना में 36 हजार 82 पात्र किसानों का भाग एक के तहत तथा भाग दो के तहत एक लाख 14 हजार 911 किसानों का कुल एक लाख 50 हजार 993 का डाटा पीएम किसान पोर्टल पर लाक्ड किया गया। इसमें राज्य स्तर से फिल्टर डाटा एक लाख 36 हजार 958 का पीडीएफ फाइल तैयार करके भेजा जा चुका है। बाकी फिल्टर डाटा भेजने की कार्रवाई चल रही है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों का डाटा अपलोड नहीं हो पाया है, वे अपने डाटे को अपलोड कराएं। इसके बाद सांसद, डीएम, विधायक भूपेश चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा और सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी ने दो सौ किसानों को प्रमाण पत्र भी दिया। यहां सुशासन एवं विकास की नई मिसाल-परिवर्तन के 22 माह नामक पाकेट बुक का वितरण भी किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक तीरथराज, एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम शादाब असलम, डिप्टी कलेक्टर राजकुमार, उप निदेशक कृषि डीके गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय, डीपीआरओ आरके भारती, सीबीओ एके श्रीवास्तव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने किया।
विज्ञापन