फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा

शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Wed, 20 Feb 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा
सोनभद्र। विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुर्धवा पर हुई। इसमें शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी व महामंत्री इंदु प्रकाश सिंह ने 2004 बैच के कंडीशनल जीपीएफ कटौती, अवशेष प्रशिक्षण मानदेय एवं 17140 के मुद्दे पर न्यायालयी कागजातों को तैयार कर कर शीघ्र प्रदेश नेतृत्व को उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही शिक्षक उत्पीड़न, अनावश्यक कार्रवाई, नवनियुक्त शिक्षकों के सत्यापन, वेतन लगवाने आदि पर विचार किया गया। इंदू प्रकाश सिंह ने पुरानी पेंशन पर संघ को प्रदेश सरकार को मेमोरेंडम देने पर न्यायालय में त्वरित प्रयास करने को कहा। म्योरपुर ब्लॉक कार्यकारिणी का भी गठन हुआ। यहां रमेश कुमार सिंह को अध्यक्ष, राजेश कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नित्या चौधरी, अरविंद कुमार द्विवेदी उपाध्यक्ष, जयप्रकाश विश्वकर्मा महामंत्री, रोली श्रीवास्तव संगठन मंत्री, शालिनी गुप्ता कोषाध्यक्ष, शिव प्रिया सोशल मीडिया प्रभारी, रेखा मिश्रा मीडिया प्रभारी सहित 10 कार्यकारिणी सदस्यों मनोनीत किए गए। बैठक में दीनबंधु त्रिपाठी, अखिलेश कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, सुनील कुमार माथुर, गीता पांडेय, नीतिका शर्मा, गौरीशंकर, किरन, नीलम, अर्चना त्रिपाठी, सपना यादव, प्रतिमा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed