फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   भाजपा के बुद्धिजीवी सम्मेलन में विकास पर हुई चर्चा

भाजपा के बुद्धिजीवी सम्मेलन में विकास पर हुई चर्चा

Mon, 21 Jan 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के बुद्धिजीवी सम्मेलन में विकास पर हुई चर्चा
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के आरटीएस क्लब परिसर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी का बुद्धिजीवी सम्मेलन हुआ। इसमें उद्योगपति, व्यापारी, डॉक्टर अधिवक्ता समेत तमाम वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में जिले के औद्योगिक विकास के साथ ही आर्थिक उन्नति पर भी चर्चाएं हुईं। इस सम्मेलन को होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रामेश्वर चौरसिया ने कहा कि कांग्रेस ने सही नियत से काम किया होता तो हम अमेरिका से आगे होते। हारी हुई मानसिकता से चुनाव नहीं जीता जा सकता। विपक्ष मानसिक रूप से हार चुका है यह उसकी बौखलाहट से साफ हो चुका है। लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए उन्होंने केंद्र सरकार की तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बन कर रहेगा। क्षेत्रिय उपाध्यक्ष व प्रबुद्ध सम्मेलन के क्षेत्रिय संयोजक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी के निर्णयों से विपक्ष इसलिए घबराया है की उन्होंने लुटेरों की पोल खोल कर रख दी है। संासद छोटेलाल खरवार ने कहा कि चाहे विपक्ष जितना भी एकजुट हो जाए पुन: भाजपा की सरकार बनेगी और सोनभद्र का आदिवासी, दलित, पिछड़ा, व सामान्य वर्ग के साथ-साथ सभी वर्गों के लोग विकास के मुद्दे पर एक बार फिर मोदी के नेतृत्व में देश को सौंपेंगे। अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ताओं के संकल्प एवं मेहनत से देश में पुन: भाजपा की सरकार बनेगी। प्रबुद्ध सम्मेलन को क्षेत्रिय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, सदर विधायक भूपेश चौबे, ओबरा विधायक संजय गोड़, सहकारी बैंक चेयरमैन राजेंद्र सिंह पटेल ने भी संबोधित किया। इं. रमेश पटेल, उदयनाथ मौर्या, गोंविद यादव, कमलेश चौबे, अनूप तिवारी, अजीत चौबे, रामसुंदर निषाद, विपिन बिहारी गुप्ता, अमरनाथ पटेल, कुसुम शर्मा, रंजना सिंह, विशाल पांडेय, प्रदीप सिंह, विनय सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन कार्यक्रम के संयोजक ओमप्रकाश दूबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed