फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   गैस एजेंसी की अफसरों ने की जांच

गैस एजेंसी की अफसरों ने की जांच

Thu, 17 Jan 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
गैस एजेंसी की अफसरों ने की जांच
सोनभद्र। घोरावल एसडीएम मणिकंडन ए और जिलापूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी ने बुधवार को विंध्य इंडेन गैस एजेंसी राबर्ट्र्सगंज की जांच की। अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि उज्जवला गैस योजना के तहत लाभार्थियों को गैस का कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। एसडीएम ने कनेक्शन से जुड़े कागजातों की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

बतादें कि मंगलवार को 11 लोगों ने घोरावल एसडीएम को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया था कि गैस एजेंसी पर तैनात कुछ कर्मी उन लोगों को उज्जवला गैस योजना के तहत कनेक्शन नहीं दे रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे एसडीएम और डीएसओ ने गैस एजेंसी पर पहुंचे। एसडीएम ने कर्मियों से शिकायती पत्र देने वाले लाभार्थियों को कनेक्शन न दिए जाने के बारे में पूछताछ की। इसके बाद अब तक कितने लाभार्थियों को योजना से लाभांवित किया गया इस बारे में जानकारी ली। जिलापूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी ने बताया शिकायती पत्र में देने में शामिल चार लोगों के नाम से वर्ष 2017 में ही कनेक्शन जारी हो चुका है। पांच ने कनेक्शन के लिए अभी तक आवेदन ही नहीं किया। कहा कि उज्जवला गैस योजना के जिला प्रभारी प्रभात सिंह और घोरावल के पूर्ति निरीक्षक को 24 घंटे के भीतर शिकायत विस्तृत जांच कर रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed