फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सीआईएसएफ जवानों ने सुरक्षा गार्डों को पीटा, किया तोड़फोड़

सीआईएसएफ जवानों ने सुरक्षा गार्डों को पीटा, किया तोड़फोड़

Wed, 09 May 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
सीआईएसएफ  जवानों ने सुरक्षा गार्डों को पीटा, किया तोड़फोड़
ओबरा। हाइवा के डाला में तार फंसने के बाद गुल हुई बिजली से खफा सीआईएसएफ जवानों ने मंगलवार को ओबरासी के गेट पर मौजूद सुरक्षा गार्डों को पिटाई कर दी। नाराज जवानों ने सीसी कैमरे और कुर्सियों को भी तोड़ दिया। बीती रात एक हाइवा के जैक से बिजली सीआईएसएफ कालोनी में आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने से सीआईएसएफ के जवान नाराज थे। रात करीब दो बजे सिविल ड्रेस में जवानों ने ओबरासी के मुख्य कार्यालय व गेटों पर जमकर उत्पात मचाया। जवानों ने सुरक्षा गार्ड शमशाद, जयसिंह एवं पंकज की पिटाई कर दी। बैरियर झोपड़ी को गिराने के साथ सीसीटीवी कैमरे, कुर्सियां तोड़ दी। इस दौरान कई इंट्री रजिस्टर, 11 टार्च एवं एक सुरक्षा गार्ड का मोबाइल गायब हो गया। यहां उत्पात मचाने के बाद जवान वाहन से वीआईपी गेस्ट हाउस स्थित परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं.एके सिंह के आवास पर रात में ढाई बजे पहुंच गए। सीजीएम एके सिंह ने भी बताया कि रात में दो बजे के करीब सीआईएसएफ के जवान उनके आवास पर आए थे और बिजली गुल होने की शिकायत कर रहे थे। समाचार लिखे जाने तक सीआईएसएफ और ओबरा सी के अधिकारियों के बीच वार्ता चल रही थी। जवानों के उत्पात की सीसीटीवी फुटेज भी ओबरा सी के सुरक्षा सेल को मिली है। ओबरा सी द्वारा कोई भी मामला पुलिस में नहीं दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed